मनोरंजन
इस थ्रिलर फिल्म में एक्शन करती नजर आएंगी तारा सुतारिया, सोलो रोल में दिखाएंगी दमदार एक्शन
Rounak Dey
18 July 2022 3:59 PM IST

x
इस फिल्म की पूरी कहानी तारा सुतारिया के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी।
तारा सुतारिया (Tara Sutaria) बॉलीवुड की उभरती अदाकाराओं में से एक हैं, जो इस समय इंडस्ट्री में अपना वजूद बनाने में लगी हुई हैं। तारा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एक विलन रिटर्न्स' के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने पहली बार सिंगिंग डेब्यू भी किया है। अभी हाल ही में खबर आई है कि तारा को एक और नई फिल्म मिल चुकी है।
दरअसल इस बात की जानकारी खुद तारा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है, जहां उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है और लिखा, 'फियरलेस का एक नया चेहरा है और उसका नाम है अपूर्वा, मैं इतनी मजबूत, शक्तिशाली लड़की की भूमिका निभाने के लिए बहुत सम्मानित और रोमांचित हूं, अपूर्वा परेशानियों के साथ अस्तित्व का खेल है, दिल दहला देने वाली कहानी, जो आपको अंत तक बांधे रखेगी'।
बता दें कि स्टार स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज ने तारा सुतारिया के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट 'अपूर्वा' की घोषणा की है, जो एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी और इसकी शूटिंग भी जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। ये फिल्म तारा सुतारिया के लिए काफी खास है। 'अपूर्वा' तारा सुतारिया की पहली सोलो फिल्म होगी। इससे ये साफ है कि इस फिल्म की पूरी कहानी तारा सुतारिया के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी।
Next Story





