मनोरंजन

अर्जुन कपूर को लेकर तारा सुतारिया और परिणीति ने किया कॉमेंट, छाया सुर्खियों में

Ritisha Jaiswal
4 Dec 2021 1:14 PM GMT
अर्जुन कपूर को लेकर तारा सुतारिया और परिणीति ने किया कॉमेंट, छाया सुर्खियों में
x
बॉलीवुड अर्जुन कपूर इन दिनों अपने काम से ब्रेक लेकर अपनी लव लेडी मलाइका अरोड़ा के संग मालदीव वेकेशन को एंजॉय कर रहे हैं।

बॉलीवुड अर्जुन कपूर इन दिनों अपने काम से ब्रेक लेकर अपनी लव लेडी मलाइका अरोड़ा के संग मालदीव वेकेशन को एंजॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए अर्जुन लगातार अपने वेकेशन से जुड़ी हर अपडेट अपने फैंस को दे रहे हैं। इसी बीच एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट अपनी कुछ बेहतरीन तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें वह अलग-अलग मूड में देखे जा सकते हैं। अर्जुन की फोटो पर फैंस के अलावा बॉवीवुड सितारों ने भी कॉमेंट कर उनके लुक की तारीफें कर रहे हैं, लेकिन एक्ट्रेस तारा सुतारिया और परिणीति चोपड़ा का कॉमेंट सुर्खियां बटोर रहा है।

अलग-अलग मूड में दिखे अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर अपनी तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर करते हुए कैप्शन में लिखते हैं- हेल्लो सेल्फी किंग की ओर से हेल्लो। फोटो में अर्जुन कभी शर्ट लेस तो कभी फूल हाईनेक टी-शर्ट तो कभी अलग-अलग आउटफिट में दिख रहे हैं। हालांकि इन फोटो में सबसे कॉमन बात ये है कि वह सभी फोटो में अलग-अलग चश्मा लगाए अलग-अलग एंगल और मूड में दिख रहे हैं। कभी वह चश्मा पहने कैमरे को देख रहे हैं तो कभी अपने साइड तो कभी उपर या नीचे देख रहे हैं। कुल मिलाकर वह अपने लुक में कोजी दिख रहे हैं।
तारा -परिणीति ने किया कॉमेंट
अर्जुन के पोस्ट करने के कुछ ही देर में उनकी पोस्ट पर 300 से ज्यादा लोगों ने कॉमेंट किया है और 50 हजार से ज्यादा लोगों ने उनके पोस्ट को लाइक किया है। फैंस के अलावा बॉवीवुड सितारों ने उनकी उनके लुक को लाइक किया है। अर्जुन के लुक को देखकर जहां एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने ये कॉमेंट करते हुए सवाल किया है कि- दूसरी तस्वीर में क्या आप अपने तनाव की शिकायत पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं? तारा के कॉमेंट के बाद एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने एक्टर से उनका चश्मा मांगते हुए कॉमेंट बॉक्स में लिखा- सन ग्लासेस भेजो फास्ट।








Next Story