मनोरंजन

तारा सिंह ने कुछ इस अंदाज़ में मनाया राखी का त्यौहार, देखे तस्वीर

Harrison
30 Aug 2023 11:24 AM IST
तारा सिंह ने कुछ इस अंदाज़ में मनाया राखी का त्यौहार, देखे तस्वीर
x
मुंबई | बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म ने अब तक 460.55 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है। अब हाल ही में 'रक्षाबंधन' के मौके पर सनी देओल अपनी फीमेल फैन्स को राखी बांधने पहुंचे, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में 'गदर 2' के 'तारा सिंह' अपनी बहनों से राखी बंधवाकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। यहां देखिए सनी देओल की लेटेस्ट तस्वीरें।
इन तस्वीरों में सनी देओल सफेद टी-शर्ट और डेनिम में नजर आ रहे हैं, इसके साथ ही उन्होंने सिर पर टोपी लगा रखी है। इन तस्वीरों में सनी देओल अपने फैंस से बात करते नजर आ रहे हैं। सनी देओल की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में एक्टर सनी देओल राखी बांधते नजर आ रहे हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि सनी की खुशी का ठिकाना नहीं है।
इस तस्वीर में सनी देओल अपने फैंस पर प्यार जताते नजर आ रहे हैं। सनी देओल की इन तस्वीरों पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सनी देओल पैपराजी के सामने अपनी राखियों से भरी कलाई दिखा रहे हैं। इस तस्वीर में सनी देओल भूरे चश्मे के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। सनी देओल की ये तस्वीरें लोगों को खूब पसंद आ रही हैं।
सनी देओल की इन तस्वीरों पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''पाजी, आपने सभी बहनों का दिल जीत लिया।'' तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ''आप पूरे देश के भाई हैं। इस तस्वीर में सनी देओल स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे हैं। सनी देओल की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सनी देओल के डैशिंग अंदाज की हर कोई तारीफ कर रहा है। सनी देओल की ये तस्वीरें आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं।
Next Story