मनोरंजन

ओटीटी पर तन्वी द ग्रेट: हौसलों से भर देगा ट्रेलर, भावुक करने देने वाली कहानी ने जीता दिल

jantaserishta.com
3 March 2026 11:48 AM IST
ओटीटी पर तन्वी द ग्रेट: हौसलों से भर देगा ट्रेलर, भावुक करने देने वाली कहानी ने जीता दिल
x
मुंबई: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की फिल्में कॉमेडी होने के साथ-साथ संदेश देने वाली होती हैं। इन दिनों अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं और फिल्म 3 मार्च यानी आज अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है। इसी के साथ अभिनेता ने फिल्म का प्रोमिसिंग ट्रेलर शेयर किया है, जिसे देखने के बाद शायद ही कोई फिल्म को देखने से खुद को रोक पाएगा।
अनुपम खेर ने 'तन्वी द ग्रेट' का ट्रेलर शेयर किया है जिसमें एक दादा और ऑटिज्म से पीड़ित पोती की कहानी दिखाई गई है। तन्वी अलग है लेकिन कमजोर नहीं। वह सामान्य लोगों की तरह सारे काम करती है लेकिन धीरे-धीरे। अनुपम खेर तन्वी का पालन-पोषण करते हैं लेकिन साथ ही उसे सशक्त भी बनाना चाहते हैं। तन्वी की उम्र कम है लेकिन हिम्मत आसमानों के छूना चाहती है क्यों वह भारतीय सेना ज्वाइन करना चाहती है। फिल्म में इसी भावुक और समाज को संदेश देने वाली अनोखी कहानी को दिखाया है, जिसमें हौसले उम्र और मानसिक कमी से कहीं आगे हैं।
फिल्म का ट्रेलर वाकई शानदार और दिल जीत लेने वाला है। जहां अनुपम खेर अपनी कॉमिक टाइमिंग से सबको हंसाते हैं, वहीं इस फिल्म में वे एक खडूस लेकिन केयरिंग दादा का रोल प्ले कर रहे हैं। अगर आपने सिनेमाघरों में फिल्म नहीं देखी है, तो इस वीकेंड फिल्म को अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।
'तन्वी द ग्रेट' अभिनेता के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि यह पहली फिल्म है, जिसका निर्देशन खुद अनुपम ने किया है। अभिनेता की जिंदगी में ऑटिज्म से पीड़ित लड़की है, जो उनकी बेटी समान है। दरअसल असल जिंदगी में अभिनेता की भांजी इसी मानसिक विकार से पीड़ित हैं लेकिन गाना बहुत अच्छा गाती हैं। उन्हीं से प्रेरित होकर अनुपम खेर ने यह फिल्म बनाने का फैसला लिया था। हालांकि फिल्म कमाई के मामले में पीछे रह गई। 50 करोड़ के बजट में बनी फिल्म को दो बार पर्दे पर रिलीज किया गया लेकिन फिल्म लगभग 3 करोड़ के आस-पास ही कमा पाई। अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story