मनोरंजन
रैपर का चाकू की नोक पर अपहरण, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
jantaserishta.com
22 Jun 2023 3:43 PM IST

x
मचा हड़कंप.
चेन्नई: लोकप्रिय तमिल रैपर देव आनंद का चेन्नई-बेंगलुरु राजमार्ग पर अपहरण कर लिया गया। वो अपने घर लौट रहे थे, जब उनका अपहरण किया गया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है और जांच करने पर पता चला कि रैपर का बुधवार रात दस सदस्यीय गिरोह ने अपहरण कर लिया।
चेन्नई में पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, देव आनंद के भाई ने एक व्यक्ति से 2.5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था और पैसे वापस नहीं दिये थे। इसे लेकर कुछ विवाद भी हुए थे और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस बात का देव आनंद के अपहरण से कोई लेना-देना है।
Tagsदेव आनंदचेन्नई-बेंगलुरु राजमार्गअपहरणरैपररैपर का रैपरDev AnandChennai-Bengaluru HighwayKidnappedRapperRapper's Rapper
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





