मनोरंजन

तमिल कॉमेडियन नेल्लई शिवा का हार्ट अटैक से हुआ निधन

Shubhra Nandy
12 May 2021 11:32 AM IST
तमिल कॉमेडियन नेल्लई शिवा का हार्ट अटैक से हुआ निधन
x
साउथ की फिल्मों के पॉपुलर कॉमेडियन और एक्टर नेल्लई शिवा ( Nellai Siva) का दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया है ।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| साउथ की फिल्मों के पॉपुलर कॉमेडियन और एक्टर नेल्लई शिवा ( Nellai Siva) का दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया है । 69 साल के नेल्लई शिवा को उम्र से जुड़ी कई बीमारियां थी। संबंधी अन्य बीमारियां भी अंतिम संस्कार आज तिरुनेलवेली में उनके परिवार के सदस्यों द्वारा किया जाएगा।

नेल्लई शिवा ने शादी नहीं की थी। ऐसे में उनके भाई के बच्चे आज 12 मई को उनका अंतिम संस्कार करेंगे ।
नेल्लई शिवा को आखिरी बार तृषा के परमपदम विलायट्टू में देखा गया था, जो पिछले महीने डिज़नी + हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई थी। उन्होंने विजय टेलीविजन के लोकप्रिय धारावाहिक, पांडियन स्टोर्स में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
नेल्लई शिवा ने 1985 में पंडियाराजन निर्देशन आन पावम से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की । उन्होंने वेट्री कोड़ी कट्टू, महाप्रभु, वेट्री कोड़ी कट्टू, कन्नुम कन्नुम, सामी, अंबे सिवम, थिरुपाची और कीरेडम जैसी फिल्मों में अभिनय किया।


Next Story