मनोरंजन

तमिल सिनेमा के दिग्गज टी. राजेंदर 18 जनवरी को रिलीज करेंगे देशभक्ति गाना

jantaserishta.com
31 Dec 2022 4:46 PM IST
तमिल सिनेमा के दिग्गज टी. राजेंदर 18 जनवरी को रिलीज करेंगे देशभक्ति गाना
x
चेन्नई (आईएएनएस)| कॉलीवुड डायरेक्टर, एक्टर, म्यूजिक कंपोजर और सिंगर टी. राजेंद्र देशभक्ति एल्बम 'वंदे वंदे मातरम, वझिया नमधु भारतम' 18 जनवरी को रिलीज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। टी. राजेंदर ने कहा, मैंने फिल्मों के लिए, संगठनों के लिए, पार्टी के लिए, प्यार और स्नेह के लिए गाने लिखे। अब पहली बार मैंने अपने देश के लिए 'वंदे वंदे मातरम, वझिया नमधु भारतम' गाना बनाया है। यह गाना पैन-इंडियन ऑडियंस के लिए बनाया गया है और इसे तमिल और हिंदी में रिलीज किया जाएगा।
यह गाना तमिल महीने 'थाई' में रिलीज होगा।
अलग-अलग फिल्मों के लिए अपने म्यूजिक एल्बमों के लिए कई प्लेटिनम डिस्क के विजेता राजेंदर दिल को छू लेने वाले गीतों की रचना के लिए जाने जाते हैं। वह नए साल में अपना म्यूजिक रिकॉर्ड लेबल भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, मुझे किलिंजलगल के लिए एक प्लेटिनम डिस्क मिली। पुकलाई परिकाधीर्गल, पू पूवा पूथिरुक्कू, पूकल विदुम थुधू, कुलीक्करन सभी रिकॉर्ड तोड़ हिट थे। ऐसे कई रिकॉर्ड तोड़ने के बाद, अब मैं अपनी खुद की कंपनी टीआर रिकॉर्डस शुरू कर रहा हूं।
टी. राजेंद्र ने विश्वास व्यक्त किया कि उनका नया टीआर रिकॉर्डस लोगों के समर्थन से सफलता का स्वाद चखेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story