
मुंबई: छठ महापर्व की आस्था और भक्ति का रंग अब मुंबई में भी देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया जुहू बीच पहुंचीं, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा मना रहे हैं। अभिनेत्री ने छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनकी आस्था के प्रति आभार जताया। इस दौरान उन्होंने अपने भक्ति गीत 'छठी मैया' को मिल रहे प्यार और इस महापर्व से अपने जुड़ाव के बारे में भी खुलकर बात की।
छठ मैया का पर्व है तमन्ना भाटिया के साथ मना लेते हैं छठ मैया आशीर्वाद देगी तमन्ना भाटिया की शादी करवा दे, आखिर यह लड़की क्या मांग रही होगी...@grok जो यह तमन्ना भाटिया मांग रही है मुझे भी वही मांगना है https://t.co/iAXV1fABNW
— Prem singh meena (@TATU_PREM) November 15, 2026
#WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र | अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने जुहू बीच पर आयोजित छठ महापर्व कार्यक्रम में शामिल होने पर कहा, "सभी भक्तों को छठ पूजा की शुभकामनाएं। यहां जुहू बीच पर इतने सारे लोग छठ पूजा मना रहे हैं। मैं उन भक्तों को, उनकी आस्था के लिए बहुत बड़ा धन्यवाद देने आई हूं। फिल्म 'द वन:' को बहुत ज्यादा प्यार मिला, हमारे छठ गीत को बहुत प्यार मिला... मुंबई में अपने घर में मुझे छठ पूजा मनाने के लिए आमंत्रित किया गया। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे इतने सारे लोगों के साथ छठ पर्व मनाने का मौका मिला..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 15, 2026





