मनोरंजन

प्राचीन नागा मंडल पूजा में शामिल हुईं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया

jantaserishta.com
22 Aug 2023 11:32 AM IST
प्राचीन नागा मंडल पूजा में शामिल हुईं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया
x
बेंगलुरु: रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' और अपने 'कावला' नंबर की सफलता से उत्साहित तमन्ना भाटिया ने कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में सद्गुरु सन्निधि में आयोजित एक प्राचीन नागा मंडल पूजा में हिस्सा लिया। पूजा में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या हेगड़े, कन्नड़ फिल्म निर्माता रॉकलाइन वेंकटेश और 'केजीएफ' एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी भी शामिल हुईं। पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। तमन्ना के आध्यात्मिक पक्ष को लेकर मेगा स्टार रजनीकांत ने 'जेलर' की रिलीज से पहले एक समारोह में कहा था कि उनकी तरह वह भी एक अत्यधिक आध्यात्मिक व्यक्ति हैं और वह इसके बारे में जानकर हैरान है।
सोमवार शाम को सद्गुरु की उपस्थिति में नाग पंचमी के अवसर पर उडुपी वैद्यों द्वारा विशेष पूजा आयोजित की गई। इस अवसर पर सद्गुरु ने कहा, "मनुष्य के भीतर सभी सीमाओं से परे जाने की एक सहज लालसा होती है। नागा एक जीवित देवता हैं, जिन्हें बड़े पैमाने पर जीवन को समझने के लिए एक खास बिंदु के रूप में बनाया गया है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story