
Mumbai मुंबई : बॉलीवुड में एक्टिंग और खूबसूरती के साथ-साथ एक्ट्रेसेस की पर्सनैलिटी और स्टाइल भी हमेशा चर्चा में रहती है। फैंस अक्सर अपनी पसंदीदा अभिनेत्रियों की पर्सनालिटी, फैशन और खासकर उनकी लंबाई को लेकर भी उत्सुक रहते हैं। इंडस्ट्री में कई ऐसी हसीनाएं हैं जो अपनी शानदार हाइट के लिए जानी जाती हैं।लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है लिसा हेडन का, जो बॉलीवुड की सबसे लंबी एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती हैं। उनकी हाइट लगभग 5 फीट 10 इंच बताई जाती है, जिससे वह इस सूची में सबसे ऊपर आती हैं।
इसके बाद सोनम कपूर और सुष्मिता सेन का नाम आता है। सोनम कपूर को ‘फैशन आइकन’ कहा जाता है और उनकी हाइट लगभग 5 फीट 9.5 इंच है। वहीं, पूर्व मिस यूनिवर्स और दमदार अभिनेत्री सुष्मिता सेन भी लगभग इसी लंबाई की हैं।तीसरे स्थान पर दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और उर्वशी रौतेला का नाम शामिल है। ये तीनों एक्ट्रेसेस लगभग 5 फीट 9 इंच लंबी हैं और अपनी ग्रेसफुल पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं।कृति सेनन भी इस सूची में शामिल हैं, जिनकी हाइट करीब 5 फीट 9 इंच मानी जाती है। अपनी फिटनेस और स्टाइल के कारण वह स्क्रीन पर काफी आकर्षक नजर आती हैं।
कटरीना कैफ भी लंबी एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। उनकी हाइट लगभग 5 फीट 8.5 इंच बताई जाती है। वहीं, आथिया शेट्टी भी अपनी टॉल और स्लिम पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं और उनकी हाइट करीब 5 फीट 8 इंच है।इसके अलावा बॉलीवुड में और भी कई अभिनेत्रियां हैं जो अपनी ऊंचाई और ग्रेसफुल अपीयरेंस के लिए पहचानी जाती हैं।यह ध्यान देने योग्य है कि इस रिपोर्ट में दी गई हाइट से जुड़ी जानकारी विभिन्न मीडिया और इंटरनेट स्रोतों पर आधारित है, जिनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।





