मनोरंजन
नानी बबीता कपूर के जन्मदिन पर तैमूर, जेह ने बनाए कार्ड
jantaserishta.com
20 April 2024 6:33 PM IST

x
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी हालिया फिल्म 'क्रू' की सफलता का आनंद ले रही हैं। शनिवार को करीना ने अपनी मां बबीता कपूर का जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बच्चों की नानी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कुछ फोटोज शेयर की। करीना ने कैप्शन में लिखा, "हमारी दुनिया, मेरी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'' फोटोज में करीना और सैफ के बड़े बेटे तैमूर को अपनी नानी के लिए एक पत्र लिखते हुए दिखाया गया है। जबकि छोटे जेह ने कागज पर कुछ पंक्तियां उकेरते नजर आए। आखिरी तस्वीर में करीना अपनी मां को गले लगाती दिख रही हैं, जबकि बैकग्राउंड में उनके पिता रणधीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। करीना इन दिनों रोहित शेट्टी निर्देशित 'सिंघम अगेन' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी हैं। 'सिंघम अगेन' 'सिंघम' फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





