मनोरंजन
तैमूर ने परिवार के साथ ऐसे किया सेलिब्रेट Birthday, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है VIDEO
Shubhra Nandy
21 Dec 2020 3:47 PM IST

x
करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान ने 20 दिसंबर को अपना चौथा बर्थडे सेलिब्रेट किया.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान ने 20 दिसंबर को अपना चौथा बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर तैमूर अली खान को फैन्स ने खूब बधाई दी. तैमूर अली खान ने अपना बर्थडे परिवार के साथ सेलिब्रेट किया. अब बर्थडे के दौरान का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तैमूर अली खान अपना केक काटते नजर आ रहे हैं. वहीं, पापा सैफ और मॉम करीना तैमूर की केक काटने में मदद कर रहे हैं.
तैमूर अली खान के इस वीडियो को 'फिल्मीकीड़ा' ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. तैमूर इस वीडियो में काफी क्यूट लग रहे हैं. अपने बर्थडे पर तैमूर ने खूब मस्ती की. उन्होंने अपने बर्थडे पर हाथ में टैटू भी बनवाया था, जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था.
वहीं, तैमूर अली खान के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. तैमूर अली खान को बॉलीवुड का सबसे पॉपुलर स्टार किड कहा जाता है. उनकी पॉपुलैरिटी कई बड़े सितारों से भी अधिक है.
Next Story





