मनोरंजन
Taimur और Jehangir की नैनी को मिलती है 1 लाख 50 हजार रुपये की सैलरी? करीना कपूर ने खुद बताया क्या है सच्चाई
Rounak Dey
15 Aug 2021 12:31 PM IST

x
मैं अपने बच्चे को नैनी के भरोसे पाल रही हूं, मैं एक लापरवाह मां हूं।'
करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लिए ये साल काफी स्पेशल रहा। इस साल उनके जीवन में छोटे जहांगीर का आगमन हुआ है। हाल ही में पपराजी को जहांगीर की फोटो क्लिक करने का मौका मिला और फैन्स ने नन्हें जेह की पहली झलक देखी। करीना का कहना है कि तैमूर सैफ जैसे दिखते हैं और जेह बिल्कुल उनकी जैसी लुक्स के हैं। वैसे तैमूर अभी भी पपराजी के फेवरेट हैं। पर तैमूर के साथ कोई और भी है जो हर फोटो में छोटे नवाब के साथ ही होतीं हैं वो हैं उनकी नैनी सावित्री।
पिछले दिनों सावित्री की फीस को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें छाईं हुई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो तैमूर और जहांगीर की नैनी की बेसिक सैलरी 1.5 लाख रुपये है। इसके अलावा वो ओवर-टाइम के आधार पर 1.75 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।
कुछ समय पहले करीना ने अरबाज खान के शो में तैमूर की नैनी की सैलेरी पर खुलकर बात की थी। शो में जब करीना से पूछा कि क्या तैमूर की नैनी कुछ नौकरशाहों से ज्यादा कमाती हैं और उन्होंने कहा, "अच्छा, सच में। वे कैसे जानते हैं? लेकिन मंत्रालय को इस पर ध्यान देना चाहिए। जब तक आपका बच्चा खुश और सुरक्षित है तब तक किसी चीज की कोई कीमत नहीं है। बस बात ये है कि बच्चा खुश और सुरक्षित हाथों में हो।"
तैमूर के जन्म के बाद करीना को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था। करीना ने शो में बताया कि 'हाल ही में मुझे ट्रोल किया गया जब मैं एक प्राइवेट जेट में जा रही थी। मुझपर लापरवाही का आरोप लगा कर कहा कि मैं अपने बच्चे को नैनी के भरोसे पाल रही हूं, मैं एक लापरवाह मां हूं।'
Next Story





