मनोरंजन

तैमूर अली खान की थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, देंखे वायरल फोटोज

Tara Tandi
12 May 2021 2:36 PM GMT
तैमूर अली खान की थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, देंखे वायरल फोटोज
x
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बहन सबा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बहन सबा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार के सदस्य और अपने पैतृक घर पटौदी पैलेस की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने तैमूर अली खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

ये फोटो तैमूर अली खाने के तीसरे बर्थडे की हैं। इस फोटो में तैमूर ब्लैक कलर की टी-शर्ट में बेहद क्यूट दिख रहे हैं। साथ ही तस्वीर में वो बर्थडे केक पर बने सांता क्लॉज की ओर घूरते हुए नजर आ रहे हैं। तैमूर की इस फोटो को उनके फैंस काफी पंसद कर रहे हैं। सबा अली खान ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन लिखा, 'तीसरा जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे टिम-टिम। भगवाम का आशीर्वाद बना रहे! मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं..' तैमूर की इस फोटो को इंस्टाग्राम पर काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर इंटरनेट पर काफी पॉपुलर हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती रहती हैं। हाल ही में उनकी माँ करीना कपूर ने 'मदर्स डे' के मौके पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो अपने छोटे भाई के साथ नजर आ रहे हैं। इस मोनोक्रोम तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, 'आज उम्मीद पे पूरी दुनिया कायम है और ये दोनों मुझे नई उम्मीद देते हैं, बेहतर कल के लिए।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर अब आमिर खान के ऑपोजिट 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी जो इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो सकती है। सैफ अली खान की बात करें तो वह अब फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम नजर आएंगे।


Next Story