मनोरंजन

तैमूर अली खान का खेल ग्राऊंड वाला अवतार, kareena kapoor के लाडले का प्लेयर लुक जीत लेगा दिल

Rounak Dey
18 Jan 2023 11:45 AM IST
तैमूर अली खान का खेल ग्राऊंड वाला अवतार, kareena kapoor के लाडले का प्लेयर लुक जीत लेगा दिल
x
तैमूर अली खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल सैफ अली खान और करीना कपूर की तरह उनके दोनों बेटे तैमूर अली खान और जेह अली खान भी मशहूर हैं। तैमूर और जेह को अपने कैमरे में कैद करने के लिए पैपराजी बेकरार दिखते हैं। वहीं, सैफ अली खान और करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर की बात की जाए तो वह अब पैपराजी को जमकर रिएक्शन देते भी रहते हैं। अब तैमूर की नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वह ग्राऊंड में अपने साथी खिलाड़ियों के साथ पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। तैमूर अली खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
तैमूर अली खान का खेल ग्राऊंड वाला अवतार
तैमूर अली खान की मंगलवार की शाम को कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि तैमूर अली खान खेल ग्राऊंड में नजर आ रहे हैं।
तैमूर अली खान ने खेल ग्राउंड पर बहाया पसीना
तैमूर अली खान खेल ग्राउंड में अपने साथी खिलाड़ियों के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान तैमूर अली खान ने खेल ग्राउंड पर जमकर पसीना बहाया है।
तैमूर अली खान ने जमकर खेला फुटबॉल
तैमूर अली खान स्पोर्ट्स ड्रेस में नजर आए और अपने खेल के प्रति काफी सीरियस दिख रहे थे। तैमूर अली खान ने ग्राउंड पर दौड़-दौड़कर फुटबॉल खेला।
तैमूर अली खान खेलते-खेलते थके
तैमूर अली खान ने मंगलवार को जमकर खेल की प्रैक्टिस की। तैमूर अली खान की तस्वीरों में उनकी थकावट से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है।
तैमूर अली खान ने खेल ग्राऊंड पर किया आराम
तैमूर अली खान ने खेल के बीच-बीच में खेल मैदान पर ही आराम भी किया है। इस दौरान तैमूर अली खान के साथ उनके साथी खिलाड़ी भी नजर आए।
तैमूर अली खान ने साथी खिलाड़ियों से की बात
तैमूर अली खान की इस तस्वीर को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह खेल में अपनी आगे की रणनीति बनाते हुए नजर आ रहे हैं।

Next Story