मनोरंजन
Taimur Ali Khan मां करीना कपूर के लिए बने Chef, बनाकर खिलाया टेस्टी पास्ता
Tara Tandi
5 July 2021 12:59 PM GMT
![Taimur Ali Khan मां करीना कपूर के लिए बने Chef, बनाकर खिलाया टेस्टी पास्ता Taimur Ali Khan मां करीना कपूर के लिए बने Chef, बनाकर खिलाया टेस्टी पास्ता](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/07/05/1155615-taimur-ali-khan-chef-.webp)
x
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। सैफ और करीना के साहबजादे जब से पैदा हुए हैं तभी से वो हमेशा पैपराजी के कैमरा में कैद होते रहते हैं। वहीं मम्मी करीना कपूर भी अपने बेटे की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर करती रहती हैं। अब हाल ही में तैमूर ने अपनी मां करीना कपूर के लिए खाना बनाया है।
दरअसल करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं। इसके अलावा वो अपने लाडले बेटे तैमूर अली खान की भी कई तस्वीरें और उनके द्वारा बनाई गई ड्रॉइंग्स शेयर करती हैं। अब हाल ही में करीना ने बताया है कि उनके बेटे ने उनके लिए स्वादिष्ट पास्ता बनाया है।
करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर इसकी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने बताया है कि ये पास्ता तैमूर ने बनाया है। इस पास्ता की तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने लिखा, 'टिम को ग्रीन रखना पसंद है'। तस्वीर में पास्ता देखने से ही काफी स्वादिष्ट नजर आ रहा है।
बता दें कि तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे चर्चित सेलेब्रिटी किड्स की गिनती में आते हैं। तामूर कहीं भी जाते हैं तो पैपराजी का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। तैमूर की फैन फॉलोइंग भी अभी से काफी ज्यादा है। तैमूर के नाम के कई फैन पेज भी बने हुए हैं। जिनमें उनके कई अनदेखे फोटोज और वीडियो शेयर किए जाते हैं। तैमूर के अलावा सैफ और करीना का एक बेटा और है जिसका जन्म हाल ही में फरवरी के महीने में हुआ है। हालांकि सैफ और करीना ने अपने दूसरे बेटे की ना तो अब तक तस्वीर दिखाई है और ना ही नाम का खुलासा किया है।
वहीं बात करें करीना कपूर खान के वर्क फ्रंट की अभिनेत्री अब आमिर खान की आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। इसके अलावा करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी नजर आने वाली हैं। ये एक म्लटीस्टारर पीरियोडिक ड्रामा फिल्म होगी। जिसमें कई सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं।
Next Story