मनोरंजन

छोटे भाई, मां करीना कपूर को देखने अस्पताल पहुंचे तैमूर अली खान, फोटोज वायरल

Neha Dani
21 Feb 2021 11:14 AM GMT
छोटे भाई, मां करीना कपूर को देखने अस्पताल पहुंचे तैमूर अली खान, फोटोज वायरल
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने दूसरे बेबी को जन्म दिया है।

पूरा कपूर खानदान खुशी से झूम रहा है। करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनी हैं। वहीं, सैफ अली खान चौथी बार पिता बने हैं। हाल ही में तैमूर अपने छोटे भाई से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे। तैमूर की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तैमूर ने एक्साइटेड होकर छोटे भाई का स्वागत किया है।

बता दें कि करीना कपूर खान शनिवार देर रात ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हुई थीं। रविवार सुबह उन्होंने बेटे को जन्म दिया। तैमूर अली खान की गाड़ी में बैठकर हॉस्पिटल के लिए रवाना होते हुए की फोटोज वायरल हो रही हैं। ब्लू जीन्स और ब्लू टी-शर्ट में तैमूर काफी डैपर नजर आ रहे हैं। वहीं उन्होंने हल्क बना ग्रीन कलर का मास्क लगाया हुआ है। इसके साथ ही तैमूर ने हाथ में दो खिलौने पकड़े हुए हैं।


फैन्स तैमूर के छोटे भाई और करीना कपूर खान के दूसरे बेटे के नाम को लेकर कयास लगा रहे हैं। उनका कहना है कि करीना कपूर अपने दूसरे बेटे का नाम औरंगजेब रखेंगी। इसे लेकर ट्विटर पर औरंगजेब ट्रेंड कर रहा है। ट्रोल्स मीम्स बनाकर मजाक उड़ा रहे हैं। वहीं, रणधीर कपूर चौथी बार नाना बने हैं। इस पर उन्होंने कहा कि करीना और बेबी दोनों ही पूरी तरह से स्वस्थ हैं। मैं अभी बेबी से मिला नहीं हूं, लेकिन करीना से मेरी बात हुई है। उन्होंने मुझे बताया कि वह बिल्कुल ठीक हैं। साथ ही बेबी भी स्वस्थ है। मैं चौथी बार नाना बनकर बेहद खुश हूं। मैं नन्हे मेहमान से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। जल्द ही मैं उससे मिलूंगा।


Next Story