मनोरंजन

Tadap Box Office Collection Day 3: 'Tadap' ने माचाई धूम, वीकेंड का मिला फायदा

Rounak Dey
6 Dec 2021 11:21 AM IST
Tadap Box Office Collection Day 3: Tadap ने माचाई धूम, वीकेंड का मिला फायदा
x
इसका निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया है। जबकि निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं।

अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'तड़प' ने वीकेंड पर शानदार कलेक्शन किया है। ओपनिंग डे पर फिल्म को जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली थी उसके बाद से ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि इसे रविवार की छुट्टी का फायदा मिलेगा। हालांकि देखना होगा कि वीकडेज में यह कैसा प्रदर्शन करती है। फिल्म को देखने ज्यादातर युवा दर्शक पहुंच रहे हैं। यह फिल्म युवाओं को ध्यान में रखकर ही बनाई गई है। अहान शेट्टी के साथ इसमें तारा सुतारिया की मुख्य भूमिका है।

कुल कलेक्शन
फिल्म उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में ज्यादा अच्छा बिजनेस कर रही है। वहीं दिल्ली, कोलकाता और बंगलुरू में फिल्म का कलेक्शन औसत ही रहा है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, रविवार को 'तड़प' की कमाई 5 से 5.25 करोड़ रही। इस तरह 3 दिन में फिल्म ने कुल 13 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। किसी डेब्यू एक्टर की फिल्म के लिए यह अच्छा नंबर है।
दूसरी फिल्म से नहीं कोई नुकसान
'तड़प' को एक फायदा यह भी मिला कि इस हफ्ते कोई दूसरी फिल्म रिलीज नहीं हुई। पिछले हफ्ते 'अंतिम' और 'सत्यमेव जयते 2' आई थी ऐसे में इन दोनों फिल्मों का बहुत ज्यादा असर 'तड़प' पर नहीं पड़ा है।
सुनील शेट्टी ने खुद भी किया प्रमोशन
बेटे की फिल्म के लिए सुनील शेट्टी ने जमकर इसका प्रमोशन किया है और वह सोशल मीडिया पर खुद सभी को धन्यवाद दे रहे हैं। यह तेलुगू फिल्म 'आरएक्स 100' की हिंदी रीमेक है। 'तड़प' को देश में 1656 स्क्रीन्स मिले हैं जबकि विदेशों में यह 451 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इसका निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया है। जबकि निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं।


Next Story