मनोरंजन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma के गोली उर्फ Kush Shah को हुआ COVID-19
Shubhra Nandy
16 April 2021 10:14 AM IST

x
कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण मनोरंजन जगत पर भी अपना कहर ढाता नजर आ रहा है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण मनोरंजन जगत पर भी अपना कहर ढाता नजर आ रहा है. कोविड-19 की दूसरे लहर और भी घातक और जानलेवा साबित हो रही है. बॉलीवुड में अब तक कई सारे कलाकार कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं जिसमें आमिर खान, मलाइका अरोड़ा, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ समेत ढेर सारे कलाकार मौजूद हैं. अब टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में गोली का किरदार निभानेवाले कुश शाह को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. उनके अलावा शो के अन्य 3 क्रू मेंबर्स भी पॉजिटिव पाए गए हैं.
'सास बहु और बेटियां' शो में बात करते हुए प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने कहा, "हम शो की शूटिंग के दौरान सभी सुरक्षा का पालन कर रहे हैं. जब भी किसी को हल्का बुखार भी होता है तो हम उसे घर पर आराम करने को कहते हैं. गोली का किरदार निभानेवाले कुश शाह और क्रू के 3 लोगों को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है. शो की मेन कास्ट से सभी लोग सुरक्षित हैं."
Next Story





