'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', का इंतजार हुआ खत्म, नई दया भाभी! वीडियो देखकर जेठालाल खा जाएंगे धोखा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। 'अरे टप्पू के पापा...सुनते हो', और 'हे मां माता जी...' जैसे ही ये लाइने सुनते ही एक ही चेहरा हतारी आंखों के सामने आता है। हम किसकी बात कर रहे हैं आप समझ ही गए होंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं टीवी के फेसम कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल की पत्नी का रोल निभाने वाली दया भाभी की। शो में दया के किरदार काफी पसंद किया जाता है खास तौर उनके बोलने का अंदाज और उनका गरबा डांस। दया भाभी का रोल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दिशा वकानी ने निभाया था। लंबे वक्त से दया भाभी का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी अब शो का हिस्सा नहीं हैं। दिशा के शो छोड़ने के बाद उनके फैंस उन्हें काफी मिस करते हैं। हलांकि शो छोड़ने के बाद भी दिशा की फैन फॉलोंइग पर कोई असर नहीं पड़ा। लेकिन आज भी फैंस दिशा की शो में वापसी चाहते हैं। इसी बीच दिशा के रोल के लिए कई एक्ट्रेसेस के नाम भी सामने आए हैं। इसी बीच अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नई 'दया भाभी' नजर आ रही हैं।
