मनोरंजन
तारक मेहता का उल्टा चश्मा: राखी विजन नहीं निभाएंगी दयाबेन का किरदार, बोलीं- ये अफवाह है, मुझे किसी ने...
Rounak Dey
19 Jun 2022 3:01 PM IST

x
जो ओरिजनल दया बेन को रिप्लेस कर सकती हैं।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अब तो ऐसा लग रहा है कि दया बेन के नाम का खुलासा कर ही देना चाहिए। क्योंकि हर रोज इस किरदार से जुड़ी नई-नई अपडेट सामने आ रही है। पहले शो के प्रड्यूसर असित मोदी की तरफ से बयान आया था कि जल्द ही दयाबेन की एंट्री होगी। फैन्स भी खुश हो गए कि पांच साल बाद स्क्रीन पर दिशा वकानी नजर आएंगी। लेकिन यह बात तब खारिज हो गई जब ऐक्ट्रेस दूसरी बार मां बनीं। और उनके आने की खबर पर पूर्णविराम लग गया। इसके बाद खबरें आईं कि दयाबेन के किरदार में राखी विजन नजर आएंगी। लेकिन हफ्तेभर बाद इस खबर को भी ऐक्ट्रेस ने अफवाह बताकर फुलस्टॉप लगा दिया।
एकता कपूर के 'हम पांच' में दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली राखी विजन (Rakhi Vijan) सबसे पुरानी कमडीयिन हैं। वह अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लेती हैं। हालांकि कई दिनों से वह पर्दे से गायब थीं। लेकिन पिछले दिनों मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वह टीवी पर वापसी कर रही हैं। उन्हें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में दयाबेन के रोल के लिए अप्रोच किया गया है। वैसे इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं थी। अब राखी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और इस तरह के दावों को अफवाह बता दिया।
राखी विजन ने दयाबेन को लेकर कही ये बात
राखी विजन लिखती हैं, 'सभी को हेलो, ये खबर एक अफवाह है, जिसने मुझे चौंका दिया है। मुझे न तो चैनल ने और न प्रड्यूसर ने अप्रोच नहीं किया है।' इस पर लोगों ने भी रिएक्ट करना शुरू कर दिया। एक ने लिखा, 'क्यों नहीं? आप उम्दा कलाकार हैं। लेकिन फिलहाल क्लैरिफिकेशन के लिए थैंक्यू।' क्रिकेटर सुरेश रैना की पत्नी प्रिया रैना ने भी राखी के पोस्ट पर कॉमेंट किया। उन्होंने लिखा कि वह कुछ पलों के लिए लिए बहुत खुश हो गई थीं। एक फैन ने तो ये तक कह दिया कि वह एकलौती हैं, जो ओरिजनल दया बेन को रिप्लेस कर सकती हैं।
Next Story





