मनोरंजन
तारक मेहता का उल्टा चश्मा: मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी की पुरानी तस्वीर वायरल, जेठालाल भी थे साथ
Rounak Dey
17 Jun 2022 5:28 AM GMT
x
शाका लाका बूम बूम जैसी कई हिट शोज में काम किया। बता दें, हम सब बाराती में मुनमुन दत्ता के साथ दिलीप जोशी भी लीड रोल में थे।
टीवी के हिट शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फेम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के लिए कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। मुनमुन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दो थ्रोबैक फोटोज शेयर कीं हैं, जो उनके पहले शो हम सब बाराती की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का बिल्कुल अलग और देसी अंदाज देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस ने इसमें एक बात नोटिस कर ली है। तो चलिए आपको ये फोटोज दिखाते हैं।
मुनमुन दत्ता की थ्रोबैक फोटोज
मुनमुन दत्ता की पहली फोटो में एक्ट्रेस दिवंगत अभिनेता दिनयार कॉन्ट्रैक्टर के साथ दिख रही हैं। तो वहीं दूसरी फोटो में मुनमुन के साथ दिनयार और अन्य लोग दिख रहे हैं। सभी लोग किसी डांस स्टेप को कर रहे हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस लाल रंग की लहंगा चोली पहनी हुई है और उनके बाल खुले हुए हैं। मुनमुन फोटो में बेहद खूबसूरत और यंग दिख रही हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'सिरसा 2004 हम सब बाराती की यादें।'
फैंस ने नोटिस की ये बात
इन तस्वीरों में फैंस ने मुनमुन दत्ता के एब्स नोटिस कर लिए। जी हां, लहंगे में एक्ट्रेस अपनी सेक्सी कमर फ्लॉन्ट कर रही हैं और साथ ही उनके एब्स भी दिख रहे हैं। फैंस उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस हमेशा से ही फिटनेस फ्रीक रही हैं। एक फैन ने लिखा, 'इतने सालों पहले भी फिट और आज भी हिट।' अन्य एक ने लिखा, 'बॉलीवुड एक्ट्रेसेस फेल हो जाएंगी आपके सामने।'
दिलीप जोशी भी थे शो में साथ
तो वहीं कुछ फैंस ने एक दिनयार कॉन्ट्रैक्टर की तारीफ कर रहे हैं और उनके शोज को याद करने लगे। दिनयार ने सोनपरी, खिचड़ी, शाका लाका बूम बूम जैसी कई हिट शोज में काम किया। बता दें, हम सब बाराती में मुनमुन दत्ता के साथ दिलीप जोशी भी लीड रोल में थे।
Next Story