मनोरंजन
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को मिला नया टप्पू, अब इस नए लड़के ने मारी एंट्री
Rounak Dey
17 Feb 2023 11:34 AM IST

x
आज आपको मिलाने जा रहा हूं , आपका प्यारा , आपका दुलारा, आपकी आंखों का तारा, जिसे लोगों ने बचपन से खेलते कूदते जवान होते देखा है। टिपेंद्र जेठालाल गड़ा यानी टप्पू।'
छोटे पर्दे का पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले डेढ़ दशक से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के हर कैरेक्टर को लोग बहुत पसंद करते हैं। वहीं सीरियल में करीब एक साल से टप्पू नजर नहीं आ रहे हैं क्योंकि इस किरदार को निभाने वाले राज अनादकर ने शो को अलविदा कह दिया था। वहीं अब शो को देखने वाले दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। 'तारक मेहता शो' को अब अपना नया टप्पू मिल गया है।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को मिला नया टप्पू
तारक मेहता शो में टप्पू का किरदार अब नीतीश भलूनी निभाएंगे। इस बात की जानकारी शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने दी है और लोगों को नए टप्पू से मिलवाया भी है। बता दें कि नीतीश से पहले इस किरदार को राज अनादकर ने निभाया था। अब तारक मेहता में नए टप्पू को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है।
इससे पहले असित मोदी ने एक और वीडियो शेयर की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि 'बहुत दिनों से आपको खिड़कियां और कांच टूटने की आवाज नहीं आई होगी। बॉल और बेट की जुगलबंदी , सिक्सर लगना , हल्ला गुल्ला करना , वो भिड़े भाई का बलकनी से चिल्लाना कि ए टप्पू सेना ये शैतानी करना बंद करो , तो आज आपके सामने मैं एक बहुत बड़ी ब्रेकिंग न्यूज शेयर करने जा रहा हूं। आज आपको मिलाने जा रहा हूं , आपका प्यारा , आपका दुलारा, आपकी आंखों का तारा, जिसे लोगों ने बचपन से खेलते कूदते जवान होते देखा है। टिपेंद्र जेठालाल गड़ा यानी टप्पू।'
Next Story





