मनोरंजन

4 दिन से लापता तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम गुरुचरण सिंह, पिता ने पुलिस को दी जानकारी

jantaserishta.com
26 April 2024 7:26 PM IST
4 दिन से लापता तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम गुरुचरण सिंह, पिता ने पुलिस को दी जानकारी
x
पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली: टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोढ़ी का किरदार निभाकर फेमस हुए गुरुचरण सिंह पिछले चार दिनों से लापता हैं। इस बात की जानकारी उनके पिता ने दिल्ली पुलिस को दी है। उनके पिता के मुताबिक, गुरुचरण सिंह सोमवार के दिन दिल्ली एयरपोर्ट के लिए घर से निकले थे। वह मुंबई जा रहे थे। किंतु वह न तो मुंबई पहुंचे और न ही घर लौटे।
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुचरण सिंह के पिता ने पुलिस स्टेशन जाकर एक्टर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में लिखा है, ‘मेरा बेटा गुरुचरण सिंह, उम्र: 50 साल, 22 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे मुंबई जाने के लिए निकला था। वह फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट गया था, लेकिन वह न तो मुंबई पहुंचा और न ही घर लौटा। उनका फोन भी नहीं मिल रहा है। वह मानसिक रूप से स्थिर हैं । हमने उनकी तलाश की, लेकिन वह लापता हैं।’
बता दें, गुरुचरण सिंह को आखिरी बार टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी के किरदार में देखा गया था। उन्होंने अपने पिता की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए टीवी शो छोड़ दिया था। उनका कहना था कि वह अपना पूरा समय अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। हालांकि, मेकर्स ने शो छोड़ने वाले अन्य कलाकारों की ही तरह गुरुचरण को भी उनका बकाया नहीं दिया। जब जेनिफर मिस्त्री ने इसके खिलाफ आवाज उठाई तब जाकर मेकर्स ने उनका बकाया चुकाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story