मनोरंजन

'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें

Ritisha Jaiswal
30 Nov 2020 3:56 PM IST
तारक मेहता... फेम  एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें
x
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी कि मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी कि मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में मुनमुन ने अपनी एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। फोटो में मुनमुन ने मरून कलर का आउटफिट पहना है जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। मुनमुन की इस फोटो पर फैन्स के अलावा शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट ने भी कमेंट किया है।

अय्यर ने बताई बबीता के साथ कैसी है बॉन्डिंग

अय्यर का किरदार निभा रहे तनुज महाशब्दे ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मुनमुन के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर बात की। तनुज ने कहा, 'हम दोनों अच्छे दोस्त हैं। फैन्स मेरी और मुनमुन जी की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। लेकिन शूटिंग के खत्म होने के बाद मैं अपने रास्ते और वह अपने रास्ते जाती हैं। हम दोनों प्रोफेशनल एक्टर हैं।'

कुछ समय पहले खबर आई थी कि मुनमुन दत्ता रिएलिटी शो 'बिग बॉस 14' का हिस्सा बनने वाली हैं। हालांकि, बाद में मुनमुन ने इस खबरों को खारिज करते हुए कहा था, "मेरे बारे में जो खबरें चल रही हैं कि मैं बिग बॉस के अपकमिंग सीजन में हिस्सा लेने वाली हूं, ये गलत हैं।"बता दें कि मुनमुन दत्ता, गोकुलधाम सोसाइटी यानी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा बनने से पहले शाहरुख खान संग एक ऐड में काम कर चुकी हैं?दोनों ने एक पैन के ऐड में साथ काम किया था। शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए मुनमुन कहती हैं कि शाहरुख कई फिल्मों के प्रमोशन के लिए हमारे शो में आ चुके हैं। सबको प्यार करने वाले किंग खान को हमारे सेट पर आना पसंद था।











Next Story