मनोरंजन
शादी की खबरों के बीच तापसी पन्नू ने फ्लॉन्ट की अंगूठी
Mohammed Raziq
30 March 2024 11:32 AM IST

x
मुंबई : एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। तापसी इन दिनों लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बो के साथ अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। होली के दौरान तापसी की फोटो में मांग में सिंदूर नजर आया था। अब शादी की खबरों के बीच तापसी की पहली पोस्ट सामने आई है। तापसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। इसमें तापसी साड़ी के ऊपर लॉन्ग कोट पहने दिखीं।
इन फोटो के साथ तापसी ने कैप्शन में लिखा, “साड़ी के साथ रोमांस कभी खत्म नहीं होगा।” साथ ही तापसी अपनी रिंग फिंगर में अंगूठी फ्लॉन्ट करती भी नजर आईं। अभी तक शादी को लेकर कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। तापसी-मैथियास के विवाह की खबरें खूब वायरल हो रही हैं। वे 10 साल से भी ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने राजस्थान के उदयपुर में होली से ठीक पहले 23 मार्च को गुपचुप शादी कर ली।
इस सेरेमनी में उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया था कि तापसी की 'दोबारा' और 'थप्पड़' के सह-कलाकार पावेल गुलाटी शादी में मेहमानों के साथ शामिल हुए। तापसी के साथ करीबी रिश्ता साझा करने वाले अनुराग कश्यप भी उदयपुर पहुंचे थे। वे 'मनमर्जियां' और 'दोबारा' जैसी फिल्मों में तापसी को डायरेक्ट कर चुके हैं। जैसे ही तापसी ने तस्वीरें शेयर कीं, वैसे ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में उन्हें शादी की बधाई देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, "आपकी शादी पर बधाई।" एक अन्य ने कहा, "बहुत सुंदर और भव्य दिख रही हो।" वहीं, तीसरे नेटिजन ने लिखा, ''तापसी जी शादी की तस्वीरें भी पोस्ट कर दो।
Tagsशादी की खबरोंबीच तापसीपन्नूफ्लॉन्टअंगूठीAmidst wedding newsTaapseePannuflauntringजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





