मनोरंजन

स्वरा ने पति के साथ कराया फोटोशूट, बेबी बंप किया फ्लॉन्ट

Manish Sahu
29 Aug 2023 1:24 PM GMT
स्वरा ने पति के साथ कराया फोटोशूट, बेबी बंप किया फ्लॉन्ट
x
मनोरंजन: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने फरवरी में पॉलिटिशियन फहाद अहमद के साथ शादी की थी। शादी के तीन महीने बाद ही स्वरा ने प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। इन दिनों स्वरा प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। इस बीच अब स्वरा ने मैटरनिटी फोटोशूट कराया है। इन तस्वीरों में स्वरा के साथ फहाद भी हैं। ये तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं। दोनों पति-पत्नी काफी खुश दिख रहे हैं। स्वरा ने व्हाइट लॉन्ग गाउन कैरी किया है।
फहाद ने ब्लू शर्ट व पैंट पहनी है। स्वरा बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। पहली फोटो में स्वरा, फहाद की गोद में बैठकर पोज दे रही हैं। दूसरी में फहाद उनके पेट पर हाथ रखकर पोज दे रहे हैं। तीसरी और चौथी में वह पति की गोद में सिर रखकर लेटी हैं। आखिरी में दोनों किस कर रहे हैं। स्वरा ने कैप्शन में इतनी सारी खुशियों के लिए ईश्वर को धन्यवाद कहा। आपको बता दें कि स्वरा और फहाद की पहली मुलाकात साल 2020 में एक रैली में हुई थी।
स्वरा बॉलीवुड में अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपना करिअर 2009 में शुरू किया था। उन्हें गुजारिश, रांझणा, तनु वेड्स मनु, प्रेम रतन धन पायो, वीरे दी वेडिंग जैसी चर्चित फिल्मों में काम करने का मौका मिला है। उन्हें आखिरी बार पिछले साल आई कॉमेडी फिल्म 'जहां चार यार' में देखा गया था।
वाइल्ड कार्ड से एंट्री लेकर एल्विश यादव ने जीता था बिग बॉस ओटीटी 2
एल्विश यादव पिछले दिनों बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर बनने के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं। वे लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। उन्होंने बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी और शो जीतकर इतिहास रच दिया। सोशल मीडिया सेंसेशन एल्विश की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। एल्विश यूट्यूब पर लगातार एक्टिव हैं। अब उन्होंने फैंस को अपने नए घर की गुड न्यूज दी है। एल्विश ने यूट्यूब पर अपने घर की झलक दिखाई।
एल्विश ने कहा-तो फाइनली बिग बॉस के बाद मैं पहली बार अपने नए घर पर आया हूं। एल्विश का नया घर अंडर कंस्ट्रक्शन (निर्माणाधीन) हैं यानी उसका काम चल रहा है। एल्विश की जल्द ही कलर्स टीवी पर शुरू होने वाले बिग बॉस 17 में एंट्री को लेकर काफी खबरें चल रही हैं।
एल्विश ने अपने व्लॉग में बताया, 'सोच ना रहे भाई, एक हिंट या क्लू या सरप्राइज दे दूं क्या? क्या बिग बॉस 17 हम हैं? ये है, मैं हूं या हममें से कोई हो सकता है। पता नहीं, लेकिन इस बार कोई ना कोई यूट्यूबर जरूर होगा। एल्विश 25 साल के पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने यूट्यूब को जरिया बनाकर लोकप्रियता हासिल की। वे पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स देते रहते हैं।
Next Story