मनोरंजन
बर्थडे केक काटते हुए रो पड़ीं स्वरा भास्कर, किसकी सता रही याद?…देखें VIDEO
Rounak Dey
9 April 2021 12:24 PM IST

x
जिसे ऐसे पेरेंट्स परिवार और ये दोस्त मिले।
स्वरा भास्कर का आज (9 अप्रैल) को बर्थडे है। उनके फैन्स और फ्रेंड्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह केक काटती नजर आ रही हैं। उनके बर्थडे से पहले उनकी फैमिली ने उन्हें सरप्राइज दिया था। स्वरा इस दौरान काफी इमोशनल हो गईं और रोने लगीं।
स्वरा ने खुद को बताया सबसे लकी
स्वरा भास्कर ने वीडियो शेयर करके लिखा है, मेरे पेरेंट्स और साथ काम करने वालों ने मेरी बर्थडे ईवनिंग पर सेलिब्रेशन रखा था, यह अडवांस में था तो मैं सरप्राइज्ड रह गई। मैं सच में सरप्राइज्ड थी। मैं दुनिया की सबसे लकी इंसान हूं जिसे ऐसे पेरेंट्स परिवार और ये दोस्त मिले।
सोनम कपूर ने किया बर्थडे विश
स्वरा के बर्थडे पर सोनम कपूर ने भी पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है, प्यारी बहन, हमने बस 1 दिन बात की और ऐसा लगा कि दोस्ती भगवान की बनाई हुी है। साक्षी, बिंदिया और चंद्रिका... जो भी रोल तुमने निभाया, उनमें से मेरा फेवरिट वो रहेगा जो तुम ऑफ-स्क्रीन हो। वक्त के साथ तुम्हारी आवाज और बुलंद हो। ढेर सारा प्यार। हैपी बर्थडे स्वरू। इस पर स्वरा ने जवाब दिया है, लव यू सो मच सोनम, तुम बेस्टेस्ट हो।
Next Story





