मनोरंजन

जल्द मां बनने वाली हैं स्वरा भास्कर

Rani Sahu
23 July 2023 11:13 PM IST
जल्द मां बनने वाली हैं स्वरा भास्कर
x
मुंबई : स्वरा भास्कर ने इसी साल मार्च में समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद संग दिल्ली में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। शादी के 3 महीने बाद ही एक्ट्रेस ने फैंस संग गुड न्यूज शेयर की। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
स्वरा ने शेयर किया बेबी बंप वीडियो
इस वीडियो में एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो में देख सकते हैं एक्ट्रेस ब्लैक और ब्लू कलर के काफ्तान पहने नजर आ रही है। इस दौरान एक्ट्रेस बार-बार अपने बेबी बंप को निहार नहीं है और गोल गोल घूम रही हैं। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, maternity wear की इन दिनों बारिश हो रही हैं। नई और बेहद आरामदायक अलमारी के लिए @the_mom_store को धन्यवाद।
फरवरी में की थी कोर्ट मैरिज
बता दें, मार्च से पहले स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने फरवरी में कोर्ट मैरिज की थी, जिसके बाद मार्च में शादी की। दिल्ली में शादी के बाद इस कपल का बरेली में भी ग्रैंड रिसेप्शन हुआ था, जिसमे कई नेता शामिल हुए थे। बता दें, फहाद एक स्टूडेंट लीडर और कार्यकर्ता हैं, जो समाजवादी पार्टी के सदस्य हैं। वो इस समय महाराष्ट्र और मुंबई की समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं।
स्वरा की आने वाली फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो स्वरा आखिरी बार साल 2020 में 'जहां चार यार' फिल्म में देखा गया था। वो अगली फिल्म 'मिसेज फलानी' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने 'निल बटे सन्नाटा', 'तनु वेड्स मनु' और 'रांझणा' जैसी फिल्मों में काम किया है।
Next Story