मनोरंजन

स्वरा भास्कर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बम्प, ‘नंदी के बीर’ गाने पर जमकर थिरकीं सपना चौधरी, देखें

SANTOSI TANDI
23 July 2023 1:47 PM GMT
स्वरा भास्कर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बम्प, ‘नंदी के बीर’ गाने पर जमकर थिरकीं सपना चौधरी, देखें
x
स्वरा भास्कर ने फ्लॉन्ट
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर फिल्मों में खास भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। स्वरा ने फरवरी में फहाद अहमद से शादी कर फैंस को सरप्राइज दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर शादी की जानकारी दी थी। शादी के पांच महीने बाद ही स्वरा ने प्रेग्नेंसी का भी ऐलान कर दिया था। अब स्वरा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। इसमें स्वरा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा है। स्वरा वीडियो में बिना मेकअप हैं। वे खुशमिजाज अंदाज में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं।
आपको बता दें कि स्वरा ने दिल्ली में फहाद संग विवाह किया था। हालांकि स्वरा ने पिछले साल फहाद की झलक शेयर की थी, लेकिन चेहरा नहीं दिखाया था। फहाद एक स्टूडेंट लीडर और समाजवादी पार्टी के सदस्य हैं। फहाद फिलहाल महाराष्ट्र और मुंबई की समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं। गौरतलब है कि स्वरा 'निल बटे सन्नाटा', 'तनु वेड्स मनु' और 'रांझणा' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वे आखिरी बार साल 2020 में 'जहां चार यार' फिल्म में दिखी थीं।
सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
टी-सीरीज ने एक हरियाणवी अपबीट सॉन्ग लॉन्च किया है जिसका टाइटल 'नंदी के बीर है। इस गाने में मशहूर डांसर सपना चौधरी नजर आ रही हैं। उनके साथ विवेक राघव हैं। गाने को नोनू राणा ने आवाज दी है और बोल राजू गुढ़ा के हैं। वीडियो का डायरेक्शन मणि शेरगिल ने किया है। सपना और विवेक के बीच की मजेदार केमिस्ट्री को बेहद खूबसूरती से दर्शाया गया है। सपना हमेशा की जैसे अपने स्वैग और चार्म से गाने में चार चांद लगा रही हैं। सपना सहजता से थिरकती दिखीं। गाना टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।
आपको बता दें कि सपना ने पिता के निधन के बाद डांस करना शुरू किया था। आज सपना इस मुकाम पर पहुंच गई हैं कि उने नाम से ही म्यूजिक वीडियो हिट हो जाता है। सपना इंटरनेट पर भी काफी लोकप्रिय हैं। वे इंस्टाग्राम पर फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने 'नंदी के बीर' गाने का वीडियो शेयर किया है। गाने में सपना ने अनारकली सूट पहना है।
Next Story