स्वरा भास्कर ने किया ऐसा ट्वीट, तालिबानी आतंकियों के ऊपर भड़के यूजर्स ने की गिरफ्तारी की मांग

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। स्वरा भास्कर आए दिन ट्विटर पर कोई न कोई ऐसी बात कह देती हैं, जिसकी वजह से वो विवादों से घिर जाती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए तालिबानी आतंकियो की तुलना हिंदुत्व से कर दी। उनके इस ट्वीट के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हो रही है। लोग सोशल मीडिया पर लगातार स्वरा भास्कर को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर मुहिम छिड़ गई है।
स्वरा भास्कर ने किया ऐसा ट्वीट
स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ' हम हिंदुत्व के आतंक के साथ ठीक नहीं हो सकते और हम तालिबान के आतंकी हमले से टूट गए हैं और पूरी तरह से सदमें में हैं। हम तालिबान के आतंक से शांत नहीं हो सकते और हम सभी हिंदुत्व के आतंक के बारे में नाराज होते हैं। हमारे मानवीय और नैतिक मूल्य पीड़िता या उत्पीड़क की पहचान पर आधारित नहीं होने चाहिए।
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
स्वरा भास्कर के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर जमकर उनकी आलोचना हो रही है। लोगों के अंदर उनके इस ट्वीट के बाद उनके प्रति गुस्सा देखने को मिल रहा है। आलोचना करने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर लोग उन्हें गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आईपीसी की धारा 295 ए के तहत जो भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा उसे कारावास की सजा हो सकती है जोकि 3 साल तक बढ़ाई जा सकती है।'
Section 295 A IPC
— ShiNNe & tu (@shinne_tu73901) August 18, 2021
Whosoever hurts religious sentiments shall be punished with imprisonment which may extend to 3 years. #ArrestSwaraBhaskar habitual offender inciting communal disharmony !! @dir_ed who pays her for this ??
Report Suspend @ReallySwara @Twitter pic.twitter.com/us4h5oUjWt
हिंदू धर्म की भावनाओं को पहुंचाई ठेस
दूसरे यूजर ने उन पर हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'स्वरा भास्कर ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है इसके लिए उन्हें तुरंत सजा मिलनी चाहिए? इसके साथ ही उन्होंने अरेस्ट स्वरा भास्कर हैशटैग के साथ अपने ट्वीट में मुंबई पुलिस को भी टैग किया।
Swara Bhaskar has hurt the sentiments of Hindu religion, it should be punished immediately?@CPMumbaiPolice @MumbaiPolice #ArrestSwaraBhaskar pic.twitter.com/Y5ZxxUpHCc
— 🔱APandey 🔱 Har Har Mahadeva 🔱 (@1APandey) August 18, 2021
यूपी पुलिस से भी किया आग्रह
अन्य यूजर ने अपने ट्वीट में यूपी पुलिस को टैग करते हुए लिखा, 'यूपी पुलिस कृप्या स्वरा भास्कर के खिलाफ कड़े से कड़ा एक्शन लिया जाए। वो हमारे हिन्दू धर्म के लिए अभद्र भाषा को बढ़ावा दे रही हैं।
लोगों ने कहा भेज दो अफगानिस्तान
सोशल मीडिया पर एक अन्य यूजर ने लिखा, 'स्वरा भास्कर ने 'हिंदुत्व आतंक' का अनुभव किया है। अब सरकार को उन्हें छह महीने के लिए तालिबान आतंक का अनुभव करवाने के लिए अफगानिस्तान जरूर भेजना चाहिए। तभी वह तुलना कर पाएंगी।
She has experienced "Hindutva terror". Now Government must send her to Afghanistan for 6 months to experience Taliban terror. Then she will be able to compare. #SwaraBhasker #ArrestSwaraBhaskar pic.twitter.com/SRjZ68uSY9
— QueenB🇮🇳 (@iBhagavathi) August 18, 2021