मनोरंजन

The Kashmir Files को लेकर स्वरा भास्कर ने किया ऐसा ट्वीट, लोगों ने बताया 'अटेंशन सीकर...'

Neha Dani
15 March 2022 11:21 AM GMT
The Kashmir Files को लेकर स्वरा भास्कर ने किया ऐसा ट्वीट, लोगों ने बताया अटेंशन सीकर...
x
स्वरा के खिलाफ में ऐसे कई ट्वीट सामने आ रहे हैं और लोग उनसे सवाल पर सवाल पूछे जा रहे हैं।

सिनेमाघरों में पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) को अब लोग सियासत का रंग देने लगे हैं। डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की इस फिल्म के बाद कश्मीरी पंडितों का मुद्दा फिर से चर्चा में है। 90 के दशक में कश्मीर में कश्मीरी पंडितों को जो जख्म दिए गए थे, वह सब हरे हो गए हैं। फिल्म को जबरदस्त माउथ पब्लिसिटी मिल रही है और कई जगहों पर थिएटर खचाखच भरे हुए हैं। इस फिल्म को सपोर्ट करने के मामले में सेलेब्स से लेकर आम जनता दो गुटों में बंटी हुई है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने ट्विटर पर द कश्मीरी फाइल्स का नाम लिए बिना ही कुछ ऐसा लिख दिया है कि लोगों ने उन्हें आड़े हाथ ले लिया है।

क्या लिखा है स्वरा ने?


विवादित बयानों से अक्सर लोगों के निशाने पर आने वाली स्वरा भास्कर की इस वक्त जमकर ट्रोलिंग हो रही है। एक्ट्रेस ने भले ही विवेक या फिर उनकी फिल्म का नाम ना लिया हो, लेकिन लोग उनके ट्वीट को इसी से जोड़कर देख रहे हैं। स्वरा ने ट्वीट किया है, 'अगर आप चाहते हैं कि लोग आपको सफलता के लिए बधाई दे....तो आप पिछले पांच साल सिर झुकाकर ना बिताएं।'
स्वरा पर भड़क गए लोग
स्वरा भास्कर का यह ट्वीट कई लोगों के गले नहीं उतर पा रहा है। एक यूजर ने लिखा है, 'बधाई हो स्वरा..आपने फिर से कर दिखाया। सफलतापूर्वक आप किसी दूसरे की सफलता के जरिए लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच पाई हैं...लेकिन माफ करिएगा लेकिन इस बार सिर्फ 100 के आसपास ही रीट्ववीट मिला है। ऐसा लग रहा है कि लोग किसी और महत्वपूर्ण काम में व्यस्त हैं।' स्वरा के खिलाफ में ऐसे कई ट्वीट सामने आ रहे हैं और लोग उनसे सवाल पर सवाल पूछे जा रहे हैं।


Next Story