मनोरंजन

स्वरा भास्कर ने भाजपा नेताओं पर की टिप्पणी, कहा- 'नेताओं को एक्ट्रेसेस के कपड़े देखने...'

Rounak Dey
17 Dec 2022 3:24 AM GMT
स्वरा भास्कर ने भाजपा नेताओं पर की टिप्पणी, कहा- नेताओं को एक्ट्रेसेस के कपड़े देखने...
x
शाहरुख खान ने हाल ही में कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल पर रिएक्शन दिया है।
Swara Bhaskar On Besharam Rang Controversy : बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जानी जाती हैं। वह सामाजिक से लेकर राजनीतिक मुद्दों पर बात करते नजर आती हैं। इन दिनों शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) के गाने 'बेशर्म रंग' (Besharam Rang) को लेकर जमकर विवाद हो रहा है। अब स्वरा भास्कर ने इस विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है और भाजपा नेताओं पर तंज कसा है। बताते चलें कि फिल्म के इस गाने में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के भगवा बिकिनी पहनने को लेकर भाजपा नेता ने आलोचना की थी।
स्वरा भास्कर ने भाजपा नेताओं पर की टिप्पणी
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का पहला गाना 'बेशर्म रंग' हाल ही में रिलीज हुआ है। ये गाना रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। दरअसल, इस गाने में दीपिका पादुकोण के बिकिनी के कलर पर भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आपत्ति जाहिर किया है। नरोत्तम मिश्रा ने आपत्ति जताते हुए कि बिकिनी का रंग भगवा है और इसमें सुधार नहीं किया गया तो राज्य सरकार विचार करेगी कि फिल्म को प्रदर्शन की अनुमति दी जाए या नहीं। इस पर पर स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मिलिए हमारे देश के सत्ताधारी राजनेताओं से... एक्ट्रेसेस के कपड़ों को देखने से फुरसत मिलती तो क्या पता कुछ काम भी कर लेते।'
'पठान' के बायकॉट ट्रेंड पर शाहरुख खान ने दिया रिएक्शन
सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। ये फिल्म 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। गौरतलब है कि फिल्म 'पठान' के सोशल मीडिया पर चल रहे बायकॉट ट्रेंड पर शाहरुख खान ने हाल ही में कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल पर रिएक्शन दिया है।
Next Story