मनोरंजन

स्वरा भास्कर ने रणवीर शौरी को किया ट्विटर पर ब्लॉक, ऐक्टर ने शेयर किया मजेदार मीम

Neha Dani
24 Jun 2022 8:16 AM GMT
स्वरा भास्कर ने रणवीर शौरी को किया ट्विटर पर ब्लॉक, ऐक्टर ने शेयर किया मजेदार मीम
x
बदले की इस कहानी में साइरस साहूकार के अलावा सीमा पाहवा, सयानी गुप्ता भी थीं। इस फिल्म में स्वरा हाउसकीपिंग स्टाफ फैनी के रोल में दिखी थीं।

रणवीर शौरी को हाल ही में पता लगा है कि स्वरा भास्कर ने उन्हें ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है। हालांकि, न तो स्वरा भास्कर ने और न ही रणवीर शौरी ने इसकी कोई भनक दी है कि आखिर दोनों के बीच हुआ क्या है। लेकिन रणवीर ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर फनी अंदाज में अपनी नाराजगी जाहिर की है।

रणवीर शौरी ने स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसपर लिखा है कि स्वरा भास्कर ने आपको ब्लॉक कर दिया है। इस पोस्ट के साथ रणवीर ने एक मीम भी शेयर किया है जिसमें एक लड़का मुंह फाड़कर रोता दिख रहा है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा है- अभी-अभी पता चला। हालांकि, स्वरा भास्कर ने इसपर कोई कॉमेंट नहीं किया है, लेकिन फैन्स तरह-तरह के मीम्स और कॉमेंट शेयर कर रहे हैं और अनुमान जता रहे हैं कि स्वरा ने उन्हें क्यों ब्लॉक किया होगा।


याद दिला दें कि रणवीर एक शॉर्ट फिल्म 'शेम' में नजर आए थे, जो साल 2019 में यूट्यूब पर रिलीज़ हुई थी। बदले की इस कहानी में साइरस साहूकार के अलावा सीमा पाहवा, सयानी गुप्ता भी थीं। इस फिल्म में स्वरा हाउसकीपिंग स्टाफ फैनी के रोल में दिखी थीं।



Next Story