मनोरंजन

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने धूमधाम से मनाया पत्नी चारु असोपा का बर्थडे

Neha Dani
28 Feb 2023 6:02 AM GMT
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने धूमधाम से मनाया पत्नी चारु असोपा का बर्थडे
x
दोनों अपने लड़ाई झगड़े भूल फिर से प्यार के साथ एक दूजे के साथ आ गए हों।
एक्ट्रेस चारू असोपा और उनके पति राजीव सेन के बीच आखिर चल क्या रहा है..लोगों को कुछ समझ नही आता। कभी तलाक..कभी पैचअप.. दोनों के उलझे हुए रिश्ते से लोग कंफ्यूज हो गए हैं। कभी दोनों एक दूसरे पर बड़े से बड़ा इल्जाम लगाते हैं तो कभी फिर से एक साथ आकर लोगों को घनचक्कर में डाल देते हैं। यहां तक कि दोनों एक दूसरे से तलाक लेने की घोषणा भी कर चुके हैं। इसी कड़ी में हाल ही में एक बार फिर दोनों को एक साथ देखा गया। राजीव ने पत्नी चारू का बर्थडे सेलिब्रेट कर उनके दिन को खास बना दिया, जिसकी तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस ने पति का आभार भी जताया है।
अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर चारू असोपा ने कैप्शन में लिखा-''शुक्रिया राजीव सेन. दिन शानदार रहा। मेरे जन्मदिन को इतना खास बनाने के लिए धन्यवाद।''



शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राजीव सेन अपनी पत्नी और बेटी जियाना के साथ पोज दे रही हैं। कभी वो पत्नी के हाथों में हाथ डाले तो कभी बेटी को कंधे पर उठाए नजर आ रहे हैं।
इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे दोनों के बीच कोई गिल्हा शिकवा नहीं रहा। दोनों अपने लड़ाई झगड़े भूल फिर से प्यार के साथ एक दूजे के साथ आ गए हों।

Next Story