मनोरंजन

हार्ट अटैक के बाद दुल्हन के लिबाज में रैम्प वॉक करती दिखीं Sushmita Sen, फैंस ने कहा ‘WHAT A GRACE’

Rounak Dey
12 March 2023 7:38 AM IST
हार्ट अटैक के बाद दुल्हन के लिबाज में रैम्प वॉक करती दिखीं Sushmita Sen, फैंस ने कहा ‘WHAT A GRACE’
x
इसे 10 मिनट में 700 के करीब लाइक्स मिल चुके है। वहीं, इस पर कई लोगों ने कमेंट कर प्यार लुटाया है।
सुष्मिता सेन को हाल ही में दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई थी। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी। अब हाल ही में उन्हें मुंबई में हुए लक्मे फैशन वीक में रैंप पर वॉक करते हुए स्पॉट किया गया है। रैंप वॉक के दौरान एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने गोल्डन कलर का इंडियन ट्रेडीशनल वियर पहन रखा था।
लक्मे फैशन वीक ने सुष्मिता सेन का वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें खूबसूरत आउटफिट पहनकर रैंप पर वॉक करते हुए देखा जा सकता है। वॉक के दौरान सुष्मिता सेन के चेहरे की स्माइल देखने लायक है। उन्होंने काफी कॉन्फिडेंस के साथ रैंप वॉक किया है।
सुष्मिता सेन का वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो गया है। इसे 10 मिनट में 700 के करीब लाइक्स मिल चुके है। वहीं, इस पर कई लोगों ने कमेंट कर प्यार लुटाया है।

Next Story