मनोरंजन

एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन संग पार्टी करती दिखीं सुष्मिता सेन, देखें वीडियो

Rounak Dey
10 Aug 2022 1:17 PM IST
एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन संग पार्टी करती दिखीं सुष्मिता सेन, देखें वीडियो
x
दोनों ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी।

फिल्मी दुनिया में में नजर आने वाले रिश्ते आम जनता के बीच के रिश्तों से काफीअलग होते हैं। यहां तलाक लेना ब्रेकअप करना तो आम बात है लेकिन उससे भी ज्यादा आम बात अपने एक्स के साथ दोस्ती रखना है।




अब तक हमने ऐसे कई बाॅलीवुड कपल देखें हैं जो ब्रेकअप और तलाक के बाद एक-दूसरे से यूं मिलते हैं जैसे कुछ हुआ ही नही हैं। अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का नाम भी जुड़ गया है।


हाल ही में सुष्मिता सेन को उनके एक्स बाॅयफ्रेंड रोहमन शाॅल के साथ पार्टी करते देखा गया। दरअसल, बीते दिनों सुष्मिता सेन की मां सुभ्रा सेन का बर्थडे था। मां के स्पेशल डे पर सुष्मिता सेन ने पार्टी होस्ट की जिसमें रोहमन भी शामिल हुए।


सुष्मिता के इस इंस्टाग्राम लाइव में उनके करंट बॉयफ्रेंड ललित मोदी की जगह एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन को देखकर फैंस काफी शॉक हो गए क्योंकि दिसंबर में ही सुष्मिता सेन ने यह अनाउंस किया था कि वो और रोहमन अब साथ नहीं है।


बता दें कि रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन ने पिछले साल दिसंबर में अलग होने का फैसला कर लिया था। दोनों ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी।


Next Story