मनोरंजन

गुस्से में सुष्मिता सेन, कह दी यह बात

jantaserishta.com
18 July 2022 8:16 AM IST
गुस्से में सुष्मिता सेन, कह दी यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

कपल के प्यार को सझमने की बजाय उनके रिश्ते का मजाक उड़ाया. साथ ही सुष्मिता सेन को गोल्ड डिगर भी कहा.

नई दिल्ली: बॉलीवुड डीवा सुष्मिता सेन बिजनेसमैन ललित मोदी को डेट कर रही हैं. अपने से उम्र में 10 साल बड़े ललित मोदी से सुष्मिता सेन को प्यार हुआ है. दोनों के अफेयर का खुलासा 14 जुलाई को हुआ था. जब ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग लवी डवी तस्वीरें शेयर की थीं. ये बात अलग है लोगों ने कपल के प्यार को सझमने की बजाय उनके रिश्ते का मजाक उड़ाया. साथ ही सुष्मिता सेन को गोल्ड डिगर भी कहा.

ट्रोलिंग पर सुष्मिता सेन और ललित मोदी दोनों की तरफ से जवाब आ चुका है. अब अपनी लेटेस्ट पोस्ट में सुष्मिता ने उन लोगों की बोलती बंद की है जिन्होंने ये कहा कि वे पैसों के लिए ललित मोदी के साथ हैं. सुष्मिता सेन को गोल्ड डिगर बुलाया. एक्ट्रेस ने इंस्टा पोस्ट पर अपनी बेहद ग्लैमरस फोटो शेयर कर हेटर्स को जवाब दिया है. तस्वीर में सुष्मिता मोनोकनी में नजर आ रही हैं. वे पूल में रिलैक्स कर रही हैं. फोटो में उनका चेहरा नहीं बैक पोज नजर आ रहा है.
एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- अपने अस्तित्व और अंतरात्मा में पूरी तरह केंद्रित.. मुझे पसंद है कैसे प्रकृति अपनी सारी सृष्टि को एक में विलीन कर एकता का अनुभव देती है. और कैसे हम लोग इसे अलग करते हैं, जब हम बैलेंस को ब्रेक करते हैं. ये देखकर दिल टूटता है कि हमारे आसपास की दुनिया कितनी नाखुश और दुखी होती जा रही है. तथाकथित बुद्धिजीवी (intellectuals) अपनी मूर्खता के साथ...इग्नोरेंट लोग अपनी चीप और फनी गॉसिप्स के साथ, वो लोग जो मेरे कभी दोस्त नहीं थे और मेरे परिचित भी नहीं थे... मेरे बारे में बड़े विचार और मेरे कैरेक्टर के बारे में गहन जानकारी शेयर कर रहे हैं. मुझे गोल्ड डिगर बता रहे हैं. Ah ये जीनियस लोग.
''मैं गोल्ड से ज्यादा हीरे को खोजती हूं. मैंने हमेशा से हीरे (Diamonds) को ज्यादा प्राथमिकता दी है. जिसके लिए मैं फेमस भी हूं. और हां मैं आज भी इसे अपने लिए खुद ही खरीदती हूं.'' अपनी इस पोस्ट में सुष्मिता सेन ने अपने शुभचिंतकों और सपोर्ट्स का आभार जताया. सुष्मिता ने ये भी बताया कि वो बिल्कुल ठीक हैं. उन्हें इस तरह की आलोचनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता है.
उम्मीद है सुष्मित सेन के इस जवाब के बाद उन्हें गोल्ड डिगर बुलाने वालों की बोलती बंद होगी. ललित मोदी से पहले सुष्मिता सेन रोहमन शॉल संग रिश्ते में थीं. ब्रेकअप के बाद भी दोनों दोस्त बने हुए हैं. सुष्मिता को ट्रोल करने वालों को रोहमन ने भी खरी खोटी सुनाई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story