
x
मुंबई : एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन (48) लगातार सुर्खियों में रहती हैं। कभी उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी खबरें आती हैं, तो कभी एक्टिंग की दुनिया से जुड़ी बात सामने आती है। फिलहाल सुष्मिता एक इवेंट में रैम्प वॉक करती नजर आईं। इस दौरान सुष्मिता गोल्डन कलर के ब्राइडल लुक में दिखीं। बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक का हिस्सा बनीं सुष्मिता ने दुल्हन की तरह चेहरे पर घूंघट डालकर रैम्प पर एंट्री ली।
गोल्डन कलर की अनारकली फ्रॉक पहने, हाथों में कलीरे बांधे और बालों में गजरा सजाए सुष्मिता को देख वहां मौजूद लोगों की नजरें ठहर गईं। सुष्मिता ने लुक को मिनिमल मेकअप और हैवी गोल्डन ज्वैलरी से पूरा किया। उनके हाथों पर मेहंदी सजी थी। सुष्मिता ने ब्राइडल लुक के साथ रैम्प पर जमकर वॉक किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग पोज दिए। सुष्मिता ने अपनी चर्चित वेब सीरीज 'ताली' का सिग्नेचर पोज भी दिया।
इसमें सुष्मिता ने ट्रांसजेंडर गौरी सावंत का रोल अदा किया था। सुष्मिता के ये फोटो और वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें एवरग्रीन ब्यूटी का टैग दिया। सुष्मिता पिछले कुछ समय से फिर से अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ स्पॉट की जा रही हैं। लगता है उनका पैचअप हो गया है।
Tagsइधर-रैम्प वॉकदुल्हनसी सजीं सुष्मिताHere-ramp walkbrideSushmita dressed like thisजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





