मनोरंजन

सुशांत की 'काय पो छे' को हुए पुरे आठ साल...ऐक्टर को याद कर इमोशनल हुए डायरेक्टर

Kunti Dhruw
22 Feb 2021 6:36 PM GMT
सुशांत की काय पो छे को हुए पुरे आठ साल...ऐक्टर को याद कर इमोशनल हुए डायरेक्टर
x

सुशांत की 'काय पो छे' को हुए पुरे आठ साल...ऐक्टर को याद कर इमोशनल हुए डायरेक्टर

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की डेब्यू फिल्म 'काय पो छे' की रिलीज को 8 साल पूरे हो गए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की डेब्यू फिल्म 'काय पो छे' की रिलीज को 8 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों के दिल में जगह बना ली थी। डायरेक्टर अभिषेक कपूर की यह फिल्म 22 फरवरी, 2013 में रिलीज हुई थी। डायरेक्टर ने इस मौके पर ऐक्टर को याद किया है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' में भी काम किया था।

अभिषेक कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म 'काय पो छे' की एक क्लिप को शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'सबसे ज्यादा दिमाग में जो आता है वह है रोमांचक यात्रा, एक नई टीम के साथ शुरू हुई थी जो अपना बेस्ट देना चाहती थी। इस फिल्म ने बीते सालों में जितना प्यार पाया है उसकी कोई सीमा नहीं है। न ही अपने सितारे खोने के दर्द की कोई सीमा है।'



फिल्म 'काय पो छे' की कास्टिंग करने वाली कंपनी मुकेश छाबड़ा कास्टिंग कंपनी ने भी फिल्म का एक क्लिप शेयर किया है। इसके साथ ही राजकुमार राव और अमित साध ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी यादों को ताजा किया है।


तीन दोस्तों ईशान भट्ट (सुशांत सिंह राजपूत), ओमकार शास्त्री (अमित साध) और गोविंद पटेल (राजकुमार यादव) की कहानी पर बनी फिल्म 'काई पो छे' लेखक चेतन भगत के नॉवेल 'थ्री मिस्टेक ऑफ माय लाइफ' पर आधारित है। फिल्म में दोस्ती, सपनों और पैशन की कहानी को दिखाया गया था।

बताते चलें कि पिछले साल 2020 में 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे। पहले इस मामले की जांच मुंबई पुलिस और पटना पुलिस कर रही थी। बाद में इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया। फिलहाल, सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आठ महीने हो चुके हैं अभी तक इसकी जांच जारी है।


Next Story