मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत के साथ रहने वाले दोस्त सैमुअल ने की शादी, मौत की उड़ी थी अफवाह, देखें तस्वीरें

jantaserishta.com
12 May 2021 6:09 PM IST
सुशांत सिंह राजपूत के साथ रहने वाले दोस्त सैमुअल ने की शादी, मौत की उड़ी थी अफवाह, देखें तस्वीरें
x

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी में कई लोगों की खास अहमियत थी. एक्टर के सुसाइड केस के बाद उनकी जिंदगी से जुड़े कई लोगों का नाम सामने आया, जिनमें सुशांत के फ्लैटमेट और दोस्त सैमुअल हॉक‍िप भी शामिल थे.

सुशांत के गुजर जाने के कुछ दिनों बाद सैमुअल की मौत की भी जमकर अफवाहें उड़ी थीं. हालांकि बाद में सैमुअल ने लाइव सेशन में आकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया था. अब सैमुअल ने अपनी जिंदगी के नए पन्ने की शुरुआत कर ली है.
सैमुअल हॉक‍िप ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीड‍िया पर तस्वीर साझा करते हुए यह गुडन्यूज शेयर की है. उन्होंने वेड‍िंग फोटोज शेयर कर मार्ट‍िन लूथर का कोट ल‍िखा- 'एक अच्छी शादी से ज्यादा प्यारा, दोस्ताना, खूबसूरत रिश्ता, सहारा कुछ नहीं'. सैमुअल की वेड‍िंग फोटोज पर यूजर्स ने उन्हें बधाई दी है.
सैमुअल की मौत की उड़ी थी खबर
मालूम हो कि सैमुअल हॉक‍िप, काफी समय पहले मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक ही फ्लैट में रहते थे. इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी. सुशांत के सुसाइड की खबर आने के बाद, सैमुअल के निधन की भी अफवाह उड़ी थी. बाद में सैमुअल ने सोशल मीड‍िया पर अपनी सलामती का सबूत दिया. उन्होंने कहा था कि वे ठीक हैं और सुशांत के जाने का उन्हें दुख है.
सुशांत की मौत के बाद सैमुअल एक्टर को याद करते हुए उनके साथ बिताए पलों के कई वीड‍ियोज शेयर किए थे. बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सैमुअल ने कहा था कि वे अक्सर सुशांत के साथ फिल्म के सेट पर जाया करते थे. एक इंस्टाग्राम पोस्ट में सैमुअल ने सारा अली खान और सुशांत की बॉन्ड‍िंग के बारे में गंभीर खुलासा किया था. उन्होंने पोस्ट में बताया था कि केदारनाथ फिल्म प्रमोशंस के दौरान दोनों को अलग करना मुश्क‍िल था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story