मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' ने की थी सबसे ज्यादा कमाई

Subhi
22 Jan 2022 1:13 AM GMT
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे ने की थी सबसे ज्यादा कमाई
x
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन 21 जनवरी को होता है। बर्थडे पर फैन्स ने दिवंगत अभिनेता के लिए सोशल मीडिया पर प्यार जाहिर किया और उन्हें याद किया।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का जन्मदिन 21 जनवरी को होता है। बर्थडे पर फैन्स ने दिवंगत अभिनेता के लिए सोशल मीडिया पर प्यार जाहिर किया और उन्हें याद किया। याद दिला दें कि 2020 में सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन फैन्स का प्यार उनके लिए कम नहीं हुआ। बर्थ एनिवर्सरी पर फैन्स के साथ ही साथ कई सेलेब्स ने भी उन्हें याद किया। बात सुशांत के सिनेमाई पारी की करें तो उनके खाते में फिल्में जरूर कम रहीं, लेकिन फैन्स का प्यार खूब मिला। एक नजर सुशांत की फिल्मों के वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर।

छिछोरे: सुशांत के जीवित रहने तक रिलीज हुई ये उनकी आखिरी फिल्म थी, हालांकि अभिनेता के निधन के बाद एक और फिल्म रिलीज हुई थी, जो ओटीटी पर रिलीज हुई थी और उसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। फिल्म छिछोरे में सुशांत के साथ ताहिर राज भसीन, श्रद्धा कपूर और वरुण शर्मा भी अहम किरदार में थे। छिछोरे ने 215.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी: महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में सुशांत सिंह राजपूत कैप्टन कूल के किरदार में थे। इस फिल्म से कियारा आडवाणी और दिशा पाटनी ने भी बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था और 215.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ये कहना भी गलत नहीं होगा कि फिल्म देखने के बाद कई दर्शक तो रील और रियल माही में कंफ्यूज हो गए थे।

केदारनाथ: केदारनाथ फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ सारा अली खान की जोड़ी बनी थी, या फिर कह सकते हैं कि इस ही फिल्म से सारा ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में सारा के साथ सुशांत की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म ने 96.64 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। बाद में ऐसी भी कुछ खबरें सामने आई थीं, जहां कहा गया था कि सुशांत और सारा रिलेशन में थे।

काइ पो छे: सुशांत के शुरुआती करियर में इस फिल्म ने अहम रोल निभाया था। काइ पो छे की रिलीज के बाद सुशांत दर्शकों की नजरों में मौजूदगी बना गए थे। इस फिल्म ने 83.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म को दर्शकों के साथ ही साथ क्रिटिक्स ने भी पसंद किया था।

शुद्ध देसी रोमांस: परिणीति चोपड़ा के साथ सुशांत सिंह राजपूत 'शुद्ध देसी रोमांस' में नजर आए थे। फिल्म तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन सुशांत की बॉलीवुड पारी शुरू हो गई थी। याद दिला दें कि फिल्म के गाने खूब हिट हुए थे। वहीं फिल्म ने कुल 76.64 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी: सुशांत सिंह राजपूत की इस फिल्म को उनकी हिट फिल्मों में नहीं गिना जाता है, लेकिन क्रिटिक्स ने सुशांत की एक्टिंग की खूब वाहवाही की थी। फिल्म ने 46.6 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।

राब्ता: कृति सेनन के साथ सुशांत की अफेयर की खबरें इस फिल्म से ही शुरू हुई थीं। फैन्स को सुशांत और कृति की जोड़ी पसंद थी और फिल्म में भी दोनों अच्छे लगे, लेकिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। राब्ता ने कुल 39.05 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।

Next Story