मनोरंजन
BIG BREAKING: सुशांत सिंह राजपूत के डॉगी फज की डेथ, इमोशनल हुए फैन्स
jantaserishta.com
17 Jan 2023 11:47 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को गए लगभग ढाई साल हो चुके हैं, फैंस उनकी मौत के गम से उबर भी ना पाए होंगे कि अब एक और दुख की खबर आ गई है. सुशांत सिंह के पालतू डॉगी फज की भी मौत हो गई है. इस बात की जानकारी एक्टर की बहन प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए दी.
सुशांत सिंह राजपूत के डॉगी फज के मौत की जानकारी बहन प्रियंका ने ट्वीट कर दी. प्रियंका ने ट्वीट किया- तुमने अपने दोस्त के स्वर्ग राज को ज्वाइन कर ही लिया. हम भी जल्दी ही तुम्हारा साथ देंगे. तब तक, दिल दुखता रहेगा. इसी के साथ उन्होंने दो तस्वीरें भी शेयर की. एक फोटो सुशांत की है, जहां फज उनके माथे को चूम रहा है. वहीं एक फोटो में खुद प्रियंका हैं, जो फज के साथ खेलती, पोज करती दिख रही हैं.
सुशांत के जाने के बाद से ही फज के कई वीडियो वायरल हो रहे थे, जहां एक्टर की याद में ये बेजुबान जानवर हैरान परेशान घूमता नजर आ रहा था. तब से ही फज उदास रहने लगा था. सुशांत और डॉगी फज बेहद करीब थे. दोनों खूब मस्ती किया करते थे और उन वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया करते थे. लेकिन सुशांत की मौत के बाद से फज का बुरा हाल हो गया था. वह गुमसुम रहने लगा था और अब उसकी मौत ने सुशांत के फैंस को दुखी कर दिया है.
कमेंट सेक्शन में फैंस फज की आत्मा को शांति मिलने की दुआ कर रहे हैं. वहीं सुशांत के साथ फज की खेलते हुए वीडियोज को शेयर कर रहे हैं. यूजर्स कह रहे हैं कि यही सच्ची दोस्ती होती है. दोस्त चला जाए तो आपका मन कहीं नहीं लगता है. फज और सुशांत की दोस्ती कितनी पवित्र थी, इससे पता चलता है. कई यूजर्स इमोशनल हो गए हैं. एक ने लिखा- सुशांत अब आप शायद अकेले ना हो. आपको उसका एहसास मिल रहा होगा, जो आपका असल में सच्चा दोस्त था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





