मनोरंजन

'सुशांत मून डे' के रूप में मनाया जाएगा सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन, अमेरिका की लूनर सोसाइटी देगी सम्मान

Neha Dani
10 March 2022 8:03 AM GMT
सुशांत मून डे के रूप में मनाया जाएगा सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन, अमेरिका की लूनर सोसाइटी देगी सम्मान
x
अपने प्लॉट पर नजर रखने के लिए दूरबीन भी सुशांत ने खरीदी थी। उनके पास एडवांस टेलिस्कोप (Telescope) था।

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अब हमारे बीच नहीं है। एक्टर को गुजरे हुए पूरे दो साल होने को है। सुशांत सिंह ने 14 जून साल 2020 में एक्टर ने अपने मुंबई वाले फ्लैट में आत्म हत्या की थी, लेकिन आज भी सुशांत के फैंस और करीबी आज भी उन्हें याद करते रहते हैं। इस बीच अमेरिका में अंतरिक्ष संस्थान लूना सोसायटी इंटरनेशनल ने सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन को खास अंदाज में याद करने के लिए बड़ा फैसला किया है।

बता दें सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का जन्मदिन 21 जनवरी को होता है। ऐसे में लूना सोसायटी इंटरनेशनल ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के जन्मदिन को 'सुशांत मून डे' नाम दिया है। इस बात की घोषणा सोसायटी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर की है। सुशांत सिंह राजपूत का अगले साल यानी 2023 में 37वां जन्मदिन होगा।
ऐसे में लूना सोसायटी इंटरनेशनल ने कहा है कि अगले साल 21 जनवरी को 'सुशांत मून डे' मानया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि अगले साल, सुशांत की जयंती एक अनोखे दिन पर पड़ रही है। यह वह समय भी है जब लूना पूरे वर्ष के दौरान पृथ्वी से सबसे निकटतम दूरी पर होता है। लूना सोसाइटी इंटरनेशनल ने यह भी कहा कि 'सुशांत मून' एक वार्षिक घटना बन सकता है।
फिल्म 'चंदा मामा दूर के' सुशांत सिंह राजपूत के दिल के करीबी थी। इस फिल्म के लिए वह नासा भी गए थे, लेकिन अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। ऐसे में पिछले साल 'चंदा मामा दूर के' के निर्माता संजय पूरन सिंह ने इस फिल्म को सुशांत सिंह राजपूत की याद में बनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा था कि यह फिल्म साल 2024 तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती हैं। संजय पूरन सिंह यह फिल्म सुशांत सिंह राजपूत को समर्पित करेंगे।
खबरों की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत की एक्टिंग के साथ अंतरिक्ष की चीजों को लेकर भी काफी दिलचस्पी थी। यही वजह थी कि सुशांत ने चांद पर भी जमीन खरीदी। सुशांत का ये प्लॉट सी ऑफ मसकोवी में है। अपने प्लॉट पर नजर रखने के लिए दूरबीन भी सुशांत ने खरीदी थी। उनके पास एडवांस टेलिस्कोप (Telescope) था।


Next Story