मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत का बर्थडे, फैन्स के लिए अच्छी खबर, बहन श्वेता ने किया ये ऐलान

jantaserishta.com
21 Jan 2021 2:32 PM IST
सुशांत सिंह राजपूत का बर्थडे, फैन्स के लिए अच्छी खबर, बहन श्वेता ने किया ये ऐलान
x

दिवंगत बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक्टर के फैन्स के साथ एक अच्छी खबर साझा की है. श्वेता ने बताया कि बर्कले में स्थित यूनिवर्सिटी और कैलिफोर्निया में सुशांत के नाम पर एक मेमोरियल फंड स्कॉलरशिप की शुरुआत की है. उन्होंने बताया कि ये सुशांत के उन कुछ सपनों में से एक था जिसे वो हमेशा पूरा करना चाहता था.

श्वेता ने ट्वीट में दो तस्वीरें शेयर की है जिनमें से एक में सुशांत की इंस्टा पोस्ट का स्क्रीनशॉट है जबकि दूसरी में एक वेबसाइट पर प्रकाशित हुई खबर जिसमें सुशांत मेमोरियल फंड के बारे में बताया गया है. श्वेता ने अपनी ट्वीट में लिखा, "मुझे ये घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि भाई के 35वें जन्मदिन पर उसके सपनों में से एक को पूरा करने के लिए हमने एक कदम बढ़ाया है."
कितनी है सुशांत मेमोरियल फंड की कीमत?
उन्होंने लिखा, "सुशांत सिंह राजपूत मेमोरियल फंड जिसकी कीमत 35 हजार डॉलर (25 लाख रुपये) है, इसे सुशांत डे के मौके पर बर्कले की यूनिवर्सिटी और कैलिफोर्निया में तैयार कर दिया गया है." उन्होंने सुशांत की इंस्टा पोस्ट का जो स्क्रीनशॉट शेयर किया है उसमें सुशांत ने लिखा था, "मैं एक ऐसा माहौल बनाने की कल्पना करता हूं जहां भारत व अन्य जगहों के बच्चे मुफ्त में रिलेवेंट और बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें और अपने चुनाव की स्किल्स को सीख सकें."
सुशांत के लिए जमकर लड़ी थीं श्वेता
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक्टर की मौत के बाद लंबे वक्त तक सुशांत के लिए न्याय की लड़ाई का बिलुग फूंका था. एक्टर की मौत की वजह हालांकि आज भी एक रहस्य बनी हुई है जिसमें सुलझाने में सीबीआई की टीम आज भी लगी हुई है. सुशांत डेथ केस साल 2020 का सबसे चर्चित मामला रहा था जिस पर नेशनल और इंटरनेशनल मीडिया ने लंबे वक्त तक डिटेल कवरेज दी थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story