मनोरंजन

Sushant Singh Rajput: आज तक भी बहन प्रियंका को सुसाइड पर संदेह, बोलीं- उनका निधन एक बड़ी साजिश का हिस्सा थी

Rounak Dey
14 July 2022 9:16 AM IST
Sushant Singh Rajput: आज तक भी बहन प्रियंका को सुसाइड पर संदेह, बोलीं- उनका निधन एक बड़ी साजिश का हिस्सा थी
x
इसे दर्शकों और क्रिटिक्स द्वारा खूब पसंद किया गया था।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 साल हो गए हैं। सुशांत अपने घर पर मृत पाए गए थे। सुशांत के निधन से ना सिर्फ उनके परिवार बल्कि फैंस और पूरी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था। हाल ही में सुशांत के केस को लेकर उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती और एक्ट्रेस के भाई शोविक समेत 34 लोगों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की है। उन पर साल 2020 में कंट्राबेंड की खरीद का आरोप लगाया गया है, जिससे दिवंगत अभिनेता को ड्रग एडिक्शन हुआ। ऐसा भी बताया गया है कि इसकी पेमेंट एक्टर के अकाउंट से ही हुई थी। अब इस बीच सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने इस मामले पर बात की है।


नहीं कर सकते सुशांत आत्महत्या

प्रियंका ने पहली बार सुशांत केस में अपनी बात कही है। प्रियंका का मानना है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उनका भाई आत्महत्या कर सकता है। प्रियंका का यह भी कहना है कि सुशांत का निधन एक बड़ी साजिश का हिस्सा है।

एक्टर की मौत साजिश का हिस्सा

प्रियंका का कहना है कि सुशांत की मत का कई लोगों ने अपने एजेंडा के लिए इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि वह अब सिर्फ सच जानना जाती है। प्रियंका ने कहा कि सुशांत की मौत एक साजिश का हिस्सा थी क्योंकि कई लोग उनके टैलेंट से परेशान थे। सुशांत की मौत के बाद लोगों को समझ आया कि कॉमन मैन को फिल्म इंडस्ट्री में कितना नापसंद किया जाता है। इस दौरान प्रियंका काफी इमोशनल हो जाती हैं।

प्रियंका सिंह का आगे कहना है कि वह अब इस मामले की गहराई तक जाएंगी। वह सुशांत को न्याय दिलाने की हर मुमकिन कोशिश करेंगी, वो भी अपनी आखिरी सांस तक।

यह भी पढ़ें : NCB Draft Charges: शोविक से गांजा लेकर सुशांत तक पहुंचाती थीं रिया चक्रवर्ती, मार्च-दिसंबर के बीच रची थी बड़ी साजिश

बता दें कि सुशांत लास्ट फिल्म दिल बेचारा में नजर आए थे जो साल 2020 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म सुशांत के निधन के बाद रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों और क्रिटिक्स द्वारा खूब पसंद किया गया था।

Next Story