मनोरंजन

कृति सैनन को 'ऊप्स मोमेंट' से बचाने आगे आए थे सुशांत सिंह राजपूत, वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ

Neha Dani
6 May 2022 4:17 AM GMT
कृति सैनन को ऊप्स मोमेंट से बचाने आगे आए थे सुशांत सिंह राजपूत, वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ
x
डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हुई उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन किया।

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी वो अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करते हैं। सुशांत को दुनिया छोड़े दो साल हो गए हैं। सुशांत के फैंस आए दिन उनसे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। इसी बीच सुशांत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायलर हो रहा है। इस वीडियो में सुशांत ने साबित किया कि वो वाकई में एक जेंटलमैन थे। यहां देखें वीडियो...

सुशांत सिंह राजपूत का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन नजर आ रही हैं। ये वीडियो सुशांत और कृति की फिल्म 'राब्ता' के प्रमोशन के दौरान का है। दोनों अपनी फिल्म को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं। वहीं इसी इवेंट में सुशांत ने कृति को ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से बचाया था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टेज पर कृति आती हैं और जब वह बेहद छोटी ड्रेस होने की वजह से सीट पर बैठते वक्त अनकम्फर्टेबल होती हैं उसी समय वह सुशांत से कुछ कहती हैं। इसके बाद बाद सुशांत उनके सामने आकर खड़े हो जाते हैं। तो इस तरह सुशांत, कृति को ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से बचाते हैं। इस वीडियो में दौरान वाकई में सुशांत ने जेंटलमैन होने का सबूत पेश किया था। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस एक्टर के नेक दिल की तारीफ कर रहे हैं।


सुशांत सिंह राजपूत के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2013 में फिल्म 'काय पो छे!' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सुशांत के अभिनय की जमकर तारीफ की हुई। 'काय पो छे!' के बाद उन्होंने 'शुद्ध देसी रोमांस', 'पीके', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'केदारनाथ' और 'छिछोरे' जैसी बड़ी फिल्में की थीं। वहीं उनकी अगली फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हुई उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन किया।


Next Story