मनोरंजन
सुरभि ज्योति ने शुरू की 'कुबूल है 2' की शूटिंग, ऐसे चिल करती आईं नजर...देखें VIDEO
Shubhra Nandy
22 Dec 2020 6:19 PM IST

x
टीवी पर इच्छाधारी नागिन का किरदार निभा चुकीं सुरभि ज्योति इन दिनों सर्बिया के बेलग्रेड में हैं और अपने फैन्स के लिए नया धमाका लेकर आने वाली हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी पर इच्छाधारी नागिन का किरदार निभा चुकीं सुरभि ज्योति इन दिनों सर्बिया के बेलग्रेड में हैं और अपने फैन्स के लिए नया धमाका लेकर आने वाली हैं. सुरभि ज्योति बेलग्रेड की सर्दियों में अपने सुपरहिट सो 'कुबूल है 2 की शूटिंग कर रही हैं. सुरभि ज्योति ने कई वीडियो और फोटो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं जिसमें वह सर्दियों की गुनगुनी धूप का लुत्फ लेती नजर आ रही हैं और इन फोटो और वीडियो को फैन्स खूब पसंद भी कर रहे हैं.
सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) ने शानदार फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'सर्दी की धूप…' सुरभि ज्योति का टीवी सीरियल 'कुबूल है' सुपरहिट रहा था और इसकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी रही है. सुरभि ज्योति अब इस शो के साथ फिर लौट रही हैं. शो की शूटिंग को सर्बिया में अंजाम दिया जा रहा है, और सर्दियों के इस मौसम का सुरभि ज्योति को उनकी फोटो और वीडियो में इंजॉय करते हुए देखा जा सकता है.
सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) ने 'कुबूल है' (Qubool Hai) सीरियल से खूब लोकप्रियता हासिल की थी. इसमें सुरभि ने जोया का किरदार निभाया था. सीरियल में सुरभि ज्योति ने करण सिंह ग्रोवर के साथ लीड रोल किया था, दोनों की जोड़ी को फैन्स का जमकर प्यार मिला था. इसके बाद सुरभि ज्योति 'नागिन 3' में नजर आईं. अब वह 'कुबूल है 2 (Qubool Hai 2)' से फैन्स के दिलों में एक बार फिर दस्तक देने जा रही हैं.
Next Story





