मनोरंजन

Surbhi Chandna Birthday: सुरभि चंदना का रंज से अमीरी तक का सफर

Bharti Sahu 2
11 Sept 2024 7:24 AM IST
Surbhi Chandna Birthday: सुरभि चंदना का रंज से अमीरी तक का सफर
x
Surbhi Chandna Birthday: 11 सितंबर 1989 को मुंबई में जन्मीं सुरभि चंदना Surbhi Chandna किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। बर्थडे स्पेशल में हम आपको सुरभि Surbhi की जिंदगी के कुछ पन्नों से रूबरू करा रहे हैं।
स्कूली पढ़ाई के बाद उन्होंने अथर्व इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से पढ़ाई की। इसके बाद उनका झुकाव एक्टिंग की दुनिया की ओर बढ़ने लगा। ऐसे में सुरभि ने छोटे पर्दे की दुनिया को ही अपनी दुनिया बनाने का फैसला किया। साल 2009 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल में उन्होंने कैमियो किया था। वह करीब चार साल तक टीवी की दुनिया से दूर रहीं। इसके बाद उन्होंने सीरियल 'खुशियों की चाबी...मेरी भाभी' से अपने करियर को पंख दिए। हालांकि, टीवी सीरियल इश्कबाज ने सुरभि Surbhi
को शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया। वहीं, नागिन 5 ने इसमें चार चांद लगा दिए। इनके अलावा सुरभि चंदना ने संजीवनी, हुनरबाज: देश की शान, शेरदिल शेरगिल, साथ निभाना साथिया, दिल संभल जा जरा, दिल बोले ओबेरॉय, ये रिश्ता क्या कहलाता है आदि सीरियल में भी अपनी एक्टिंग का जादू दिखाया। आपको बता दें कि सुरभि Surbhi बड़े पर्दे पर भी अपना दम दिखा चुकी हैं। उन्होंने विद्या बालन स्टारर फिल्म बॉबी जासूस में अहम भूमिका निभाई और अपने फैंस का दिल जीत लिया।
Next Story