मनोरंजन

सुरभि चंदना ने ट्रांसपेरेंट ड्रेस में करवाया फोटोशूट, फैंस के छूटे पसीने

Shubhra Nandy
18 Feb 2021 4:51 PM IST
सुरभि चंदना ने ट्रांसपेरेंट ड्रेस में करवाया फोटोशूट, फैंस के छूटे पसीने
x
एक्‍ट्रेस सुरभि चंदना आए दिन अपनी बोल्‍ड और खूबसूरत तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| एक्‍ट्रेस सुरभि चंदना आए दिन अपनी बोल्‍ड और खूबसूरत तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. उन्‍होंने 'नागिन' शो में बानी का किरदार निभाया था. हाल ही में सुरभि को ITA अवॉर्ड्स 2020 में बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का अवॉर्ड मिला था. इस दौरान सुरभि ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नजर आई थी. अब उन्‍होंने इसी गाउन में बोल्‍ड फोटोशूट करवाया है जिसमें उनका अंदाज देखने लायक है.




इन तसवीरों में सुरभि चंदना ने ब्‍लैक और पिंक कलर के गाउन में फोटोशूट करवाया है. इस ड्रेस में ट्रांसपेरेंट फुल स्‍लीव्‍स भी अटैच है. उन्‍होंने बालों को बांध रखा है और उनकी झुल्‍फें उन्‍हें और खूबसूरत दिखा रही हैं. इसके साथ उन्‍होंने कानों में छोटे ईयररिंग्‍स भी पहने हैं. उन्‍होंने लाइट कलर की लिपस्टिक से अपने लुक को कंप्‍लीट किया है. इस फोटो को शेयर करते हुए सुरभि ने कैप्‍शन में लिखा,' जिंदगी एक रेड कार्पेट है, इसपर चलो.'

सुरभि चंदना की इन तसवीरों पर फैंस जमकर प्‍यार बरसा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,' दिन ब दिन आप और खूबसूरत और स्‍टाइलिश होती जा रही हैं.' एक और यूजर ने लिखा,' आप की खूबसूरती का सीक्रेट क्‍या है.' एक और यूजर ने लिखा,' मैं आपकी आंखों की दीवाना हूं.' एक और यूजर ने लिखा,' उफ्फ नजर न लगे.' एक और यूजर ने लिखा,' सुरभि हम आपको नागिन में मिस कर रहे हैं.' एक और यूजर ने लिखा,' जान ले मेरी.
गौरतलब है कि 'इश्‍कबाज' सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) टीवी जगत का जाना-पहचाना चेहरा है. सुरभि ने कॉलेज के वक्त से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. उन्होंने सबसे पहले सब टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा से शुरुआत की थी. शो में उन्हें एक छोटा सा रोल मिला था. लेकिन इस शो के मेकर्स उन्हें शो से रिप्लेस करने वाले थे क्योंकि उन्हें लाइन्स याद नहीं हो रही थी.
नागिन शो को हिस्‍सा बनने को लेकर सुरभि चंदना ने प्रभात खबर से खास बातचीत में कहा था,' सच कहूं तो मैं शुरुआत में तैयार नहीं थी. मुझे फ़ोन आया कि नागिन की कास्टिंग चल रही है. मैंने उन्हें कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं तैयार हूं. मैंने सोचा था कि संजीवनी के बाद ओटीटी पर कुछ करूंगी. वेब सीरीज के लिए बाकी लोगों के साथ बातचीत चल रही थी लेकिन शायद नागिन मेरी किस्मत में था. मुझे कुछ दिन बाद फिर नागिन की टीम का फ़ोन आया कि इस बार कांसेप्ट अलग है कहानी भी अलग होगी. आप फिट बैठोगे.'


Next Story